वायरल न्यूज़

अपनी ही शादी में नहीं जा पाया दूल्हा, Indigo संकट में फंसे इस यात्री का वीडियो खूब हो रहा है वायरल

पिछले एक हफ्ते से इंडिगो एयरलाइंस पायलटों की कमी और नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट नियमों के कारण बुरी तरह जूझ रही है। सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे यात्रियों के अब तक कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक इस वीडियो ने तो लोगों को हिलाकर रख दिया।

Image

Indigo संकट में फंसा दूल्हा (Instagram/@skyreels527/iStock)

दिसंबर के महीने में भारत में शादियों का पीक सीजन होता है। लाखों परिवार अपने बच्चों की शादियों की तैयारियों में जुटे होते हैं, लेकिन इस बार एक एयरलाइन कंपनी में पायलटों के संकट ने कई परिवारों के सपनों पर पानी फेर दिया। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के फ्लाइट कैंसिलेशन और डिले के कारण सैकड़ों यात्री फंस गए। इनमें से एक यात्री ऐसा भी था, जिसकी शादी होने वाली थी और वह दूल्हा बनने वाला था, लेकिन एयरलाइन कंपनी ने उस दूल्हे को घोड़ी चढ़ने का मौका ही नहीं दिया। बेचारा दूल्हा एयरपोर्ट पर ही फंसा रह गया और वह अपनी ही शादी की रस्मों में शामिल नहीं हो पाया।

दूल्हे ने मिस कर दी अपनी ही शादी

फिलहाल, एयरपोर्ट पर फंसे इस दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री हंसते हुए अपनी शादी का कार्ड दिखाता है और कहता है, "मैंने तो अपनी ही शादी मिस कर दी।" यह देख वहां के अन्य यात्रियों ने उसे सांत्वना दी और इंडिगो एयरलाइन के इस रवैये को खूब खरी-खोटी सुनाई।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

दूल्हा बनने वाले इस यात्री के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @skyreels527 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- दूल्हे की आवाज के पीछे का दर्द देखो। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बच गया भाई, जरूर तेरे लिए कुछ अच्छा ही होगा।" दूसरे ने लिखा, "भगवान ने तुझे खुश रहने का एक और मौका दिया है भाई, बचकर भाग लो।" तीसरे ने लिखा, "भाई फिर भी बहुत शांत है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article