एलियन या इंसान? किसने लिखी थी यह किताब! दुनिया की सबसे रहस्यमयी पुस्तक, जिसे आज तक कोई नहीं पढ़ सका

Most mysterious book in the world: आज हम आपको एक ऐसी किताब के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आज तक कोई पढ़ नहीं पाया। यह दुनिया की सबसे रहस्यमयी और अनडिकोडेड किताब मानी जाती है। इस किताब में बनाए गए चित्र भी लोगों के समझ से बाहर हैं। अब रहस्य ये है कि आखिर इस किताब को लिखा किसने?

Authored by: पंकज यादवUpdated Dec 7 2025, 19:12 IST
रहस्यमयी किताबImage Credit : IStock01 / 07

रहस्यमयी किताब

इस दुनिया में पढ़ने के लिए तो अनगिनत किताबें हैं, जिन्हें कोई ना कोई पढ़ रहा होता है। लेकिन इस धरती पर एक किताब ऐसी भी है, जिसे आज तक कोई नहीं पढ़ सका है।

पढ़ने में सब रहे असफलImage Credit : IStock02 / 07

पढ़ने में सब रहे असफल

बड़े-बड़े विद्वान, वैज्ञानिक, दुनिया के टॉप क्रिप्टोग्राफर्स, AI मॉडल्स और भाषाविदों ने इस किताब को पढ़ने की खूब कोशिश की, लेकिन वे सब इसे पढ़ने में असफल रहे।

अनडिकोडेड किताबImage Credit : IStock03 / 07

अनडिकोडेड किताब

इसे आज तक कोई पढ़ ही नहीं पाया क्योंकि इसमें जो कुछ भी लिखा है वह किसी को समझ नहीं आ रहा है। इस किताब का नाम है Voynich Manuscript, इसे दुनिया की सबसे रहस्यमयी और अनडिकोडेड किताब माना जाता है।

कितनी पुरानी है यह किताबImage Credit : IStock04 / 07

कितनी पुरानी है यह किताब

यह किताब 15वीं सदी, यानी लगभग सन् 1400 के समय की मानी जाती है, इस किताब में करीब 240 पेज हैं। किताब को जिस भाषा में लिखा गया है, वह भाषा इस दुनिया में कहीं नहीं मिलती। इस भाषा को Voynichese कहा जाता है।

समझ से परे है यह किताबImage Credit : IStock05 / 07

समझ से परे है यह किताब

इस किताब में लिखी गई पंक्तियां ना किसी को समझ में आती हैं और ना ही इसमें बने चित्रों का अर्थ समझ आता है। इसमें ऐसे पौधों के चित्र हैं जो धरती पर कहीं नहीं मिलते, मानो वे किसी दूसरी दुनिया के हों।

कई पन्नों पर बने हैं स्टार-मैप और एस्ट्रोलॉजिकल चार्टImage Credit : IStock06 / 07

कई पन्नों पर बने हैं स्टार-मैप और एस्ट्रोलॉजिकल चार्ट

इस किताब के बहुत से पेजों पर अजीब स्टार-मैप और एस्ट्रोलॉजिकल चार्ट बने हैं, जिनका अर्थ आज तक कोई नहीं समझ पाया। रेडियोकार्बन टेस्ट से यह पता चला है कि इस किताब का कागज असली है और लगभग 600 साल पुराना है।

कहां है यह किताबImage Credit : IStock07 / 07

कहां है यह किताब

इस किताब को आखिर किसने लिखी? यह अब तक कोई नहीं जान पाया है। कई लोगों का मानना है कि यह किताब एलियंस की है और यह दूसरी दुनिया से आई है। यह किताब आज की तारीख में Yale University की Beinecke Rare Book Library में रखी गई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!