वायरल न्यूज़

Test Your Brain: बिल्ली में कहां है देश की दिल्ली, दम है तो ढूंढकर दिखाएं आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 26, 2025, 10:54 AM IST

Test Your Brain: अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर हुई इस तस्वीर में बिल्ली की भीड़ से दिल्ली को ढूंढने का चैलेंज मिला है। अगर आप नजरों के सिकंदर हैं तो 15 सेकंड में इसे हल करने लेगा।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/TNN)

Test Your Brain: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार दिमाग घूम जाता है। मगर इन सबसे इतर यहां ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को धोखा देने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। इन तस्वीरों में ऐसे रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें खोजना आसान नहीं होता है। हालांकि ब्रेन टीजर वाली इन तस्वीर को हल करने की कोशिश से दिमाग की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।

बिल्ली में कहां छिपी है दिल्ली

अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है जिसे हल करने का चैलेंज मिला है। तस्वीर में हर तरफ बिल्ली लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं बिल्ली की इस भीड़ में एक जगह देश की राजधानी दिल्ली भी है। मगर मजाल है कोई उस छिपी हुई दिल्ली को ढूंढकर दिखा दें। अगर आप खुद की नजर बाज से भी तेज समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए।

15 सेकंड का है ये चैलेंज

हालांकि इससे पहले चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ 15 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने चैलेंज पूरा कर लिया तो आपको विजेता मान लेंगे। हालांकि तय समय में या फिर अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलेगा।

यहां देखिए जवाब

Viral Puzzle

यहां लाल घेरे में देखिए आखिर कहां छिपी है दिल्ली।

देख लिया ना बिल्ली में दिल्ली ऐसी जगह छिपी थी जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article