Tension Udan Choo: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले फनी और जायकेदार कंटेंट देखकर लोगों के चेहरे पर खुद-ब-खुद हंसी आ जाती है। कई वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि लोग अपनी मानसिक टेंशन भूल जोर-जोर से ठहाके लगाने लगते हैं। हम आपके लिए आज ऐसे ही कुछ मजेदार वीडियो लेकर आए हैं। इन वीडियो को देखकर आप अपने दिनभर की थकान भूल जाएंगे और अपने परिवार के साथ जोर-जोर से हंसते नजर आएंगे।
किंग कोबरा के साथ सड़क पर मटरगश्ती
सोशल मीडिया पर एक वीडिया ऐसा वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बीच सड़क पर किंग कोबरा के साथ मटरगश्ती करता दिख रहा है। जहां एक तरफ लोग सांप को देखकर डरकर भागने लगते हैं। वहीं यह शख्स पूरी बहादुरी के साथ सांप की पूंछ पकड़कर उसके साथ खेलता नजर आ रहा है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-
दुल्हन की फनी विदाई
भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों में दुल्हन की विदाई सबसे इमोशनल कर देने वाला पल होता है, लेकिन कुछ दुल्हनें इतने फनी अंदाज में रोती हैं। जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इसी क्रम में दुल्हन की विदाई का एक वीडियो लोगों को मौज दिला रहा है। इस वीडियो में दुल्हन इतने फनी अंदाज में रो रही है कि लोग खुद-ब-खुद हंस पड़े हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने ससुराल जाने को तैयार नहीं होती है तो उसका भाई उसे गोद में उठाकर गाड़ी तक छोड़कर आता है। देखें वीडियो-
यकीनन इन दोनों वीडियो को देखकर आपका दिन बन गया होगा। तो ऐसे ही हम आपके लिए हर दिन कमाल-धमाल वाले वीडियो लाते रहेंगे और आपका मनोरंजन करते रहेंगे।
