वायरल न्यूज़

Viral Video: दो ताऊ के बीच जमकर हुई गुत्थम-गुत्थी, हाई वोल्टेज ड्रामा देख रह जाएंगे दंग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 22, 2023, 11:05 AM IST

Fight Viral Video: सिगरेट बुझाने को लेकर दो बुजुर्ग में लड़ाई हो गई। बुजुर्गों की हरकत देखकर लोग हैरान रह गए और नजारे पर जमकर ठहाके लगा रहे हैं। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

बुजुर्गों के बीच मजेदार लड़ाई, (photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सिगरेट को लेकर दो बुजुर्गों के बीच लड़ाई
  • लड़ाई देखकर नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Tau Funny Fight Video: सोशल की दुनिया काफी अजीब है, यहां आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इन दिनों सुर्खियों में है, जिसमें दो ताऊ के बीच जमकर गुत्थम-गुत्थी हो रही है। जिस तरह से दो बुजुर्ग लड़ रहे हैं, उसे देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। इतना ही नहीं इस मजेदार वीडियो (Funny Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

बच्चे हो, जवान हो या फिर बुजुर्ग, जब गुस्सा आता है तो सब आपे से बाहर हो जाते हैं। गुस्सा आने पर ये नहीं सोचते हैं कहां, क्या कर रहे हैं? इस वायरल वीडियो (Fight Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो किसी गली-मोहल्ले का लग रहा है। एक बुजुर्ग सिगरेट जला रहे होते हैं। तभी दूसरा बुजुर्ग वहां पहुंच जाता है और फूंक मारकर सिगरेट को बुझा देता है। जिससे सिगरेट जलाने वाले बुजुर्ग भड़क जाते हैं और फिर उसपर गुस्सा करने लगते हैं। कुछ सेकंड बाद एक बार फिर यही माजरा होता है। फिर जो होता है उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

बुजुर्गों ने माहौल बना दिया

वीडियो (Trending Video) देखकर यकीनन आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। अब यह मजेदार नजारा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ghantaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 21 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चचा ने मौज करा दी। जबकि, कुछ का कहना है कि इनकी हरकत तो बच्चों वाली है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article