Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में आपको हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता हुआ मिल जाएगा। जिसे देखकर लोगों का दिन बन जाता है। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स मजेदार और दिलचस्प तस्वीरों और वीडियो से भरा पड़ा है। आपको हर दिन कोई न कोई मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएगा, जिसे देखकर आपका दिल बन जाता होगा। इसके साथ ही कुछ ऐसे फनी वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जो हंसते-हंसते आपका पेट फुला देते होंगे।
वीडियो को देखकर खुश हो जाएगा आपका दिल
हालांकि, हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप अपने बचपन में पहुंच जाएंगे। आपको भी याद होगा कि बचपन में आप अपने दोस्तों के साथ क्लासरूम में डेस्क को ढोल की तरह जरूर बजाए होंगे। इस वीडियो में आपको ऐसा ही देखने को मिलेगा। आप देख सकते हैं कि कुछ टैलेंटेड स्कूली बच्चे अपनी क्लासरूम में डेस्क को ढोल की तरह बजाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का दिन बना दिया है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि बच्चों की मंडली इस वीडियो में डेस्क के साथ-साथ चम्मच, पानी की बोतल और जोमेक्ट्री बॉक्स से बहुत ही गजब का संगीत बजाती है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि ये बच्चे टैलेंट की दुकान हैं। इस रील को @projectasmi_pune नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यहां तक कि 13 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है।
