Viral Video: इन दिनों रील्स के चक्कर में लोग हद से ज्यादा गुजरने को तैयार रहते हैं। कुछ लोग बिना अपनी जिंदगी की फिक्र किए कुछ भी करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें न केवल बड़े और बुजुर्ग बल्कि बच्चे भी जानलेवा खेल खेलते नजर आते हैं। कुछ वीडियो ऐसे सामने आते हैं जिन्हें देखकर लोग अपने दातों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते हैं। इसी क्रम में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा।
वीडियो देख कांप उठेंगे आप
सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें तीन बच्चे जानलेवा स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बच्चा बीच सड़क पर लेटा हुआ है, वहीं दो बच्चे बारी-बारी आकर लेटे हुए बच्चे के ऊपर से अपनी साइकिल गुजारते नजर आते हैं। वीडियो देखने में काफी भयावह है। आप देख सकते हैं कि साइकिल चला रहे बच्चों की छोटी सी गलती लेटे हुए बच्चे की जान भी ले सकती है। यहां क्लिक कर देखें वीडियो-
इस हैरान करने वाले वीडियो को cycle_stunt_up72 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है कि आज कल के बच्चे किस कदर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
