एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक वीडियो में शेरों का झुंड एक अकेले मगरमच्छ पर हमला करते दिख रहा है। यह वीडियो जंगल की बेरहम दुनिया को दिखा रहा है, जहां सिर्फ ताकत और एकता ही काम आती है। मगरमच्छ के शिकार का यह खौफनाक नजारा हर किसी की सांसों को थामकर रख दिया।
शेरों ने मिलकर किया शिकार
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के बीचोबीच एक मगरमच्छ एक शेर के झुंड के बीच फंस गया है। वीडियो में दिख रहा है कि करीब 5-6 शेर मगरमच्छ को घेर लेते हैं और फिर वे एक-एक कर उस पर अपने पंजे और नुकीले दांतों से हमला करते हैं। कुछ समय तक तो मगरमच्छ अपना बचाव करता है और उन शेरों पर उल्टा हमला करता है। लेकिन पानी का राजा माने जाने वाला मगरमच्छ जंगल के बादशाहों के सामने जमीन पर धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जाता है और आखिरकार वह शेरों का शिकार हो जाता है।
शेरों के टीमवर्क के आगे नहीं टिक पाया मगरमच्छ
आप देख सकते हैं कि शेर बारी-बारी से हमला करते हैं। कोई मगरमच्छ के गले पर झपट्टा मारता है, तो कोई उसकी पूंछ पकड़कर खींचते हुए दिखता है। मगरमच्छ अपने शक्तिशाली जबड़ों से उन्हें जवाब देने की कोशिश करता है, लेकिन शेरों की टीमवर्क के आगे वह हार मान जाता है और अंत में, शेर उसकी गर्दन दबोचकर उसे घसीटते हुए ले जाते दिखते हैं।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस खौफनाक शिकार के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nature.decoded_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं, जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मगरमच्छ के लिए दुख हुआ।" दूसरे ने लिखा, "जंगल में हमेशा कमजोर ही मरता है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
