वायरल न्यूज़

Suhagrat Viral Video: शादी की पहली रात का वीडियो हुआ वायरल, कपल के रोमांटिक अंदाज ने बिगाड़ दिया लोगों का मिजाज

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 30, 2023, 07:06 PM IST

Suhagrat Viral Video: ट्विटर पर एक नवविवाहित जोड़े ने अपनी पहली रात की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वे दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रही है।

Image

कपल ने शेयर किए पहली रात के कुछ रोमांटिक पल (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी की पहली रात की वीडियो
  • कपल ने शेयर किए रोमांटिक पल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

First Night Viral Video: सोशल मीडिया पर रील्स की भरमार देखने को मिलती है। ऐसे में कई बार कुछ ऐसा नजरों के सामने आ जाता है, जिसे देखने के बाद आप उसे भूल ही नहीं सकते। इतना ही नहीं, काफी बार अपने पार्टनर की याद भी सताने लगती है। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें एक कपल ने अपनी शादी की पहली रात की एक वीडियो क्लिप शेयर की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में नवविवाहित कपल का रोमांस देखने को मिल रहा है, जो लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में पति अपनी पत्नी के जेवर उतार रहा है और बीच-बीच में दोनों का रोमांस भी देखने को मिलता है, जो बेहद खूबसूरत है। ऐसे में काफी इस वीडियो पर अपने गलत रिएक्शन दे रहे हैं और कपल पर गुस्सा कर रहे हैं तो काफी लोग इसे उनका प्यार बता रहे हैं।

कपल ने शेयर किए पहली रात के कुछ रोमांटिक पल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई आपने तो एकदम से मिजाज ही बिगाड़ दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई कमरे में प्यार करो, कैमरे पर नहीं। इस वीडियो पर अब तक 2 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। इतना ही नहीं, इस पर हजार से अधिक लाइक्स भी आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@Toxicity_______' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article