वायरल न्यूज़

Bicycle Stunt: चचा ने चलाई ऐसी साइकिल, R15 भी हो गई पीछे, देख फिदा हुए लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 13, 2023, 02:51 PM IST

साइकिल से स्टंट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप खुद पर काबू नहीं रख पाएंगे और आपकी हंसी निकल जाएगी। वीडियो में चचा ने स्टंट करते-करते R15 को भी पछाड़ दिया।

Image

सुपर साइकिल से स्टंट का वीडियो वायरल (Image Credit : arun_unique_/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चचा ने साइकिल से किया जबरदस्त स्टंट
  • देखते ही देखते R15 को पछाड़ा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Unique Bicycle Stunt Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर शख्स बस एक ही बात कह रहा है कि ये तो सुपर साइकिल है। इस वीडियो (Viral Video) में एक शख्स साइकिल से स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। ऐसे में लोगों द्वारा इस वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक चचा साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में चचा ने केवल साइकिल चला रहे हैं बल्कि R15 जैसी सुपरबाइक को भी पछाड़ दे रहे हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो चचा के साइकिल को देखने के बाद आपका दिमाग चकरा जाएगा। दरअसल, इनके साइकिल में दी गई पैडल अपने स्थान पर न होकर सीट के स्थान पर है, जिसे शख्स सुपर बाइक की तरह चला रहा है।

सुपर साइकिल से स्टंट का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये तो R15 का बजट एडिशन है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि शख्स ने जिम के पैसे बचाने के लिए शख्स ने खुद की कार्डियो मशीन बना दी। इस वीडियो को अब तक 4.5 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार इसे शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को 'arun_unique_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article