वायरल न्यूज़

Stunt Video: पहाड़ी पर गया था स्टंटबाजी करने, पैर फिसला चट्टान से लड़ा और शख्स के उड़ गए परखच्चे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 05:12 PM IST

Stunt Video Viral: वीडियो में एक शख्स पहाड़ी पर स्टंट करने पहुंचा था। इसके बाद जो होता है, वह देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, शख्स का पहाड़ी से पैर फिसल जाता है। इसके बाद नीचे गिरते-गिरते उसके परखच्चे उड़ जाते हैं। आप देख सकते हैं कि वह पहाड़ी से टकराते हुए नीचे गिरता है।

Image

स्टंट वीडियो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रूह कंपाने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • शख्स को स्टंट करना पड़ गया भारी
  • चट्टानों से टकराते हुए खाई में जा गिरा

Stunt Video Viral: इंटरनेट पर वायरल होने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। कुछ लोग तो इंटरनेट पर वायरल होने के लिए अपनी जान भी जोखिम पर डालने से पीछे नहीं हटते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स पहाड़ी पर स्टंट करने पहुंचा था। इसके बाद जो होता है, वह देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, शख्स का पहाड़ी से पैर फिसल जाता है। इसके बाद नीचे गिरते-गिरते उसके परखच्चे उड़ जाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कुछ अलग दिखाने के चक्कर में टीशर्ट उतारकर पहाड़ी पर चढ़ जाता है। यही गलती उसके लिए भारी पड़ती है। वह ऐसी जगह पहुंच जाता है, जहां फिसलन बहुत ज्यादा होती है। आप देख सकते हैं कि शायद शख्स को भी उस जगह पहुंचकर पछतावा हो रहा होता है। तभी उसका पैर फिसल जाता है। पैर फिसलने के बाद वह नीचे गिरने लगता है। आप देख सकते हैं कि वह पहाड़ी से टकराते हुए नीचे गिरता है। यह सब देखकर ऐसा लगता है कि नीचे पहुंचते-पहुंचते उसके परखच्चे उड़ गए होंगे। देखें शॉकिंग वीडियो-

वीडियो बनाने के चक्कर में लगा दी जान की बाजी

इंटरनेट पर वायरल होने और वीडियो बनाने के चक्कर में शख्स अपनी जान की बाजी लगा चुका होता है। वीडियो देखकर पता चलता है कि शख्स की मौके पर ही मौत हो गई होगी। वीडियो को ट्विटर पर एक यूजर्स ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लोग शख्स पर भड़क गए हैं। लोग कह रहे हैं कि कोई इतनी मूर्खतापूर्ण हरकत कैसे कर सकता है। लोग कह रहे हैं कि इतनी खड़ी पहाड़ी पर शख्स करने क्या गया था? फिलहाल यह पता नहींं चल पाया है कि वीडियो कहां का है और क्या सच में शख्स की जान बच पाई या नहीं। लेकिन वीडियो देखकर ऐसा नहींं लगता कि शख्स की जान बची होगी।.क्योंकि वह चट्टानों से टकराते हुए खाई में गिरता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article