वायरल न्यूज़

Viral Video: खुद को बाहुबली समझ रहा था शख्स, हवा में हुआ ऐसा खेल देखकर सन्न रह जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 16, 2023, 09:42 AM IST

Stunt Ka Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हवा में करतब दिखा रहा था। लेकिन, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वो सीधे जमीन पर गिर पड़ा।

Image

स्टंट करने के चक्कर में हुआ खेल, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंट करने के चक्कर में हुआ खेल
  • सीधे जमीन पर गिरा शख्स
  • वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

Today Viral Video: फेमस होने के लिए आजकल लोग ऐसी-ऐसी हरकत करते हैं, जिन्हें देखकर काफी हैरानी भी होती है। कुछ लोग तो जान को भी दांव पर लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के सैकड़ों-हजारों वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक शख्स खुद को 'बाहुबली' समझते हुए खतरनाक स्टंट (Stunt Video) करने लगा। लेकिन, शख्स के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखकर आपको हंसी (Funny Video) भी आएगी और हैरानी भी होगी। आलम ये है कि इस वीडियो (Shocking Video) पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

स्टंट को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर, मैदानों में, जंगलों में लोग एक से एक खतरनाक स्टंट (Stunt Viral Video) करते रहते हैं। कई लोगों को कामयाबी मिल जाती है, तो कईयों के साथ घटनाएं भी घट जाती हैं। इस वायरल वीडियो में भी एक शख्स लोगों को खतरनाक स्टंट करके दिखा रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं दो बांस के सहारे एक शख्स हवा में लटका हुआ है। नीचे लोगों की भीड़ जमा है। शख्स हवा में उछलते हुए बांस को झुकाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, जैसे ही शख्स बांस को झुकाने लगता है, उसके साथ खेल हो जाता है और वो सीधे जमीन पर जा गिरता है। देखें वीडियो...

स्टंट करने के चक्कर में हुआ खेल

शख्स की हालत देखकर आपको हंसी भी आ रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mr_malik_5783' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि और करो स्टंट। कुछ का कहना है कि किस्मत अच्छी थी कि बच गया, वरना बड़ी घटना घट सकती थी। कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article