वायरल न्यूज़

Stunt Ka Video: 'हीरोपंती' के चक्कर में शख्स की निकल गई हवा! देखें स्टंट करते क्या हुआ हाल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 2, 2023, 05:07 PM IST

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टंट करते हुए युवक की ऐसी हालत हुई, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग हैरानी जता रहे हैं।

Image

दिल दहलाने वाला मंजर, ( Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • खतरनाक स्टंट करना शख्स को पड़ा भारी
  • शख्स की हालत देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Stunt Ka Viral Video: आजकल युवाओं में स्टंट (Stunt Video) को लेकर काफी क्रेज है। क्योंकि, वो दुनिया को कुछ अलग करके दिखाना चाहते हैं। कुछ इसमें कामयाबी मिल जाती है, तो कुछ का मजाक भी बन जाता है। वहीं, कुछ लोग के साथ ऐसी घटना घट जाती है, जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में स्टंट का एक और चौंकाने वाला वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

वायरल वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक युवक बाइक से खतरनाक अंदाज में स्टंट कर रहा है। शख्स तेज रफ्तार में चलाते हुए रोड पर जा रहा होता है। अचानक बाइक के अगले हिस्से को हवा में उठा लेता है। बाइक तेज रफ्तार में चल रही होती है। अचानक शख्स पीछे झुकते हुए एक हाथ से रोड को छूने की कोशिश करता है। जैसे ही युवक हाथ से रोड को छूता है गाड़ी का बैलेंस बिगड़ जाता है और खतरनाक अंदाज में बाइक से गिरता है। तभी पीछे से कई गाड़ियां आ रही होती हैं। फिर जो होता है उसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा। देखें शॉकिंग वीडियो...

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'duke_390__lover_0' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 84 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां वीडियो पर मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। तो कुछ लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article