वायरल न्यूज़

Viral Video: आज से पहले नहीं देखा होगा आपने लोहे सा कड़क ऐसा पराठा, घुमाकर किसी ने मारा तो फट सकता है सर

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 23, 2023, 07:02 AM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कड़क पराठे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पराठा इतना कड़क है मानो कोई लोहा हो।

Image

लोहे सा कड़क पराठा(Source:witter)

हर मां-बाप की ख़्वाहिश होती है उनका बच्चा पढ़ लिख कर काबित इंसान बने। इसके लिए वो स्कूली शिक्षा के साथ साथ आगे की पढ़ाई लिखाई पर बच्चों को ध्यान देने के लिए अक्सर कहते रहते हैं। उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए जब बच्चे बाहर जाते हैं तो बच्चों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए मां-बाप उन्हें हॉस्टल में रखते हैं। हालांकि उन्हें ये कहां मालूम होता है कि हॉस्टल में खाने पीने की कितनी दिक्कत होती है। मनमुताबिक खाना ना मिलने के लिए की वजह से बच्चे सही तरीके से नहीं खाते हैं लिहाजा उन्हें तबियत खराब के तौर पर खामियाजा भुगतना पड़ता है। इसी कड़ी में हॉस्टल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हॉस्टल में नाश्ते में मिले पराठे को दिखाया गया है जिसको देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पराठा देखने को मिल रहा है, जो एक लड़की को हॉस्टल में नाश्ते में मिला था। वो पराठा इतना कड़क था मानों की कोई लोहा हो। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की ये कड़क पराठा तोड़ने से भी नहीं टूटता है। पराठा इतना कड़क था कि अगर उससे किसी को मार दिया जाए तो सर तक फट सकता है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की कैसे नाश्ते में परोसे गए अपने पराठे को दिखा रही है। वह उसे मेज पर कई बार पटक-पटक कर तोड़ने की कोशिश करती है, लेकिन पराठा एक इंच भी नहीं टूटता, जैसे कि वो सचमुच में कोई लोहा ही हो।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @thecontentedge नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘हॉस्टल का खाना’। इस वायरल वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि इस वीडियो पर लाइक्स की भरमार आ गई है।

वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। लोग मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने तंज करते हुए पूछा कि ये पराठा रात का है या दो दिन पहले का?, तो इसके जवाब में लड़की ने बताया कि नाश्ता है, एक घंटा पहले ही बना था। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ‘इस पराठे को पहले दो दिन पानी में भिगो कर रखो, उसके बाद खाओ’।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article