वायरल न्यूज़

Viral Video: सोशल मीडिया पर छाया यहां के स्कूल का लंच, लोग बोले- खाना है या फिर फाइव स्टार मेन्यू

Viral Video: सोशल मीडिया पर दक्षिण कोरिया के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वहां का लंच देखकर हर कोई हैरान रह गया। क्योंकि, लंच काफी अनोखा था।

Image

स्कूल का लंच (तस्वीर साभार- @_fluxfeeds)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो शेयर (Trending Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। क्योंकि, एक स्कूल में जिस तरह बच्चों को लंच परोसा जा रहा था, उसे देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि यह स्कूल का लंच है। आलम ये है कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर भौकाल मचा दिया है और लोग एक से एक मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

    बचपन में जो भी लोग स्कूल जाते हैं, उन्हें घर से ही लंच ले जाना पड़ता है। हालांकि, कुछ स्कूल वाले खुद ही लंच की व्यवस्था करते हैं। जबकि, कुछ स्कूल ऐसे भी होते हैं, जहां रहने और खाने दोनों का इंतजाम होते हैं। लेकिन, आमतौर पर स्कूल में किस तरह का खाना मिलता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। लेकिन, इन दक्षिण कोरिया के एक स्कूल का वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें लंच देखकर हर कोई हैरान रह गया। क्योंकि, स्कूल का लंच साधारण नहीं बल्कि किसी फाइव स्टार मेन्यू की तरह लग रहा है। यकीन ना हो तो इस वीडियो को देख लें...

    अनोखा स्कूल लंच

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। सोच रहे होंगे कि क्या सच में यह स्कूल का ही लंच है? एक्स पर इस वीडियो को '@_fluxfeeds' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखे हैं। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। कुछ लोग जहां इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article