वायरल न्यूज़

Video: सालों से फुटपाथ पर सब्जी बेचती थी मां, बेटे का CRPF में हुआ सेलेक्शन तो फूट-फूटकर रो पड़ी

Viral Video: आप देख पाएंगे कि गोपाल सावंत सड़क किनारे सब्जी बेच रही अपनी मां के पास पहुंचते हैं। वहां पहुंचकर वह अपनी मां को बताते हैं कि उनका चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानि CRPF में हो गया है। यह खबर उन्होंने उसी फुटपाथ पर जाकर दी, जिस जगह उनकी मां सालों से सब्जी बेचती थी।

Image

बेटे की सफलता पर भावुक हुई मां (इंस्टाग्राम)

Viral Video: किसी भी मां-बाप के लिए उनके बच्चे की सफलता जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी होती है। आपने अक्सर देखा होगा कि जब बेटे या बेटी को नौकरी मिलती है तो मां-बाप से ज्यादा कोई खुश नहीं होता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाली मां को एक बेटा अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी देता नजर आ रहा है। वहीं मां को जब यह खुशखबरी मिली तो वह बीच चौराहे पर ही फूट-फूटकर रोने लगी।

बेटे की सफलता पर भावुक हो गई मां

वायरल हो रहा वीडियो महाराष्ट्र के पिंगुली गांव के शेतकर वाड़ी इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे युवक का नाम गोपाल सावंत है। आप देख पाएंगे कि गोपाल सावंत सड़क किनारे सब्जी बेच रही अपनी मां के पास पहुंचते हैं। वहां पहुंचकर वह अपनी मां को बताते हैं कि उनका चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानि CRPF में हो गया है। यह खबर उन्होंने उसी फुटपाथ पर जाकर दी, जिस जगह उनकी मां सालों से सब्जी बेचती थी। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि जैसे ही बेटा अपनी मां के पास पहुंचकर अपनी सफलता की बात बताता है, वैसे ही मां की आंखें भर आती हैं। बेटे की सफलता की बात सुनकर मां की आंखों से भर-भरकर खुशी के आंसू निकल पड़ते हैं। वीडियो को विलास कुडलकर नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो इतना प्यारा है, जिसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। वीडियो देखकर लोग मां-बेटे की जोड़ी को सलाम कर रहे हैं। आप अगर गोपाल सावंत का सोशल मीडिया अकाउंट देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह सफलता उन्हें ऐसे ही नहीं मिली है। बल्कि इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन ने बड़ी भूमिका निभाई है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article