वायरल न्यूज़

जिस अंडे को छोड़कर गए थे, उससे निकल आए चूजे, वीडियो देख लोग बोले: ये तो चमत्कार है!

सोशल मीडिया पर इस समय एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दो महीने की छुट्टी मनाकर घर लौटा तो उसकी रसोई में रखे अंडों से दर्जनों चूजे निकल आए। पीली प्लास्टिक ट्रे में रखे अंडों के छिलके टूटे हुए थे और नन्हे चूजे ट्रे से बाहर निकलकर फर्श और टेबल के नीचे घूमते हुए कैमरे में कैद हुए।

Image

जिस अंडे को छोड़कर गए थे, उससे निकल आए चूजे (फोटो: X/@RanjanSinghh_)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर कई तरह के वायरल वीडियो देखने को मिलते हैं। इसी वीडियो में कुछ ऐसे होते हैं जो हमें हंसाते हैं, कुछ आइडिया दे जाते हैं तो वहीं पर कुछ ऐसे भी होते हैं, जो हमें हैरान कर जाते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 41 सेकंड का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक साधारण छुट्टी की योजना ने एक परिवार के लिए अनोखा आश्चर्य लेकर आई। दो महीने के लिए घर से बाहर गए एक व्यक्ति ने अपनी रसोई में रखे अंडों को वैसे ही छोड़ दिया था।

सोचा था, लौटने तक शायद कुछ अंडे खराब हो जाएं लेकिन जब उस शख्स ने दरवाजा खोला, तो आंखें फटी की फटी रह गईं। वीडियो में दिखाई देता है कि पीली रंग की प्लास्टिक की ट्रे में सैकड़ों अंडे रखे थे। अंडों के छिलके फूटे, और बाहर निकले नन्हे-मुन्ने चूजे। कुछ ट्रे में ही कूद-फांद रहे थे, तो कुछ फर्श पर घूम रहे थे, यहां तक कि टेबल के नीचे छिपे हुए। इस वीडियो के माध्यम से हम कहना चाहेंगे कि अगर आप भी कभी फार्म के अंडे घर लाएं, तो सतर्क रहें। शायद अगली बार आपका किचन भी चूजों का बगीचा बन जाए।

सोशल मीडिया यूजर्स का पढ़ें कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @RanjanSinghh_ नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'घर पर अंडा रख कर गए छुटी मनाने 2 महीने घर से बाहर गए, सभी अंडे में से चूजे निकल गए देखिये अब लग रहा है चिकन बनाना होगा। कुदरत का करिश्मा हो गया अंडे में से बच्चे निकल गया।' वहीं पर इंटरनेट यूजर्स ने भी वीडियो देखकर कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: " भाई, अंडे रखकर गए थे ओमलेट बनाने, लौटे तो पूरा चिकन फार्म! अब तो घर में 'चूजा पार्टी' हो गई, कुदरत ने फ्री में ब्रॉयलर दे दिए! वेकेशन का ये सरप्राइज – अगली बार फ्रिज में रखना भूलना मत!" दूसरे ने लिखा: "ये कैसे पॉसिबल है भाई घर में बच्चे कैसे हो गए"। इस वीडियो को 1 लाख 83 हजार लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article