वायरल न्यूज़

शख्स यूज करता तभी टॉयलेट सीट से निकल आया जहरीला सांप, नजारा देखकर कांप जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 16, 2024, 09:09 AM IST

Snake Video: होश उड़ाने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स वॉशरूम में था। वो टॉयलेट सीट यूज करने ही वाला था कि तभी उसमें से एक जहरीला सांप बाहर निकल आया।

Image

टॉयलेट सीट में निकल आया खतरनाक सांप। (Photo/Instagram)

Snake Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में कुछ चीजें हमें सचमुच हैरान कर देती हैं। देखकर आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो में कुछ ऐसा नजर आता है कि दिमाग घूम जाएगा और शरीर कांपने लगेगा। वायरल वीडियो वॉशरूम से जुड़ा है। इसमें एक शख्स फ्रेश होने के लिए वॉशरूम में गया। मगर कुछ ही सेकंड में ऐसा कुछ हुआ कि उसकी हालत पतली हो गई। शख्स तुरंत बाहर की तरफ भागा और मदद की पुकार लगाई।

टॉयलेट सीट में निकला सांप

दरअसल शख्स वॉशरूम में जिस टॉयलेट सीट को यूज करने वाला था, उसी के अंदर से जहरीला नाग निकल आया। शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि शख्स वॉशरूम में है। वो टॉयलेट सीट यूज करने के लिए आगे बढ़ता है, एकाएक उसकी निगाह ठहर जाती है। शख्स ध्यान से देखता है कि टॉयलेट सीट में जहरीला सांप है। कुछ ही सेकंड में वो सांप ऊपर की तरफ आता हुआ नजर आता है। ये देख शख्स की हालत पतली हो गई। उसने तुरंत मदद की पुकार लगी। फ्रेम में आगे देखेंगे कि कैसे टॉयलेट सीट पर बैठा सांप कैसे घूर रहा है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

हैरान करने वाला वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है। मगर ये सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर earth.reel नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article