Snake Fight Video Live: सोशल मीडिया पर आपने जानवरों की लड़ाई के कई वीडियो देखे होंगे। कई बार आपने सांप और नेवले की लड़ाई के भी वीडियो देखे होंंगें, जो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन क्या आपने दो किंग कोबरा की लड़ाई के वीडियो देखे हैं? किंग कोबरा बहुत ही खतरनाक तरीके से लड़ते हैं। उनकी लड़ाई देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। इन दिनों दो किंग कोबरा की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लड़ाई को देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी।
आपस में भिड़ जाते हैं किंग कोबरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो किंग कोबरा जंगल में भिड़ जाते हैं। वह एक-दूसरे पर जोरदार तरीके से हमला करते हैं। जो जहरीले सांपों को इस कदर लड़ते देखकर लोग कांप गए हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों में से कोई भी बिल्कुल हार मानने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों एक नागिन को इंप्रेस करने के लिए भिड़ते हैं। इस दौरान वह नागिन को अपनी ताकत दिखाकर इम्प्रेस करना चाहते हैं। वीडियो में यह देखना बहुत ही ज्यादा इंटरेस्टिंग होने वाला है कि अंत में जीत किसकी होती है। देखें वीडियो-
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जहां कुछ लोगों को दो सांपों (Snakes) की लड़ाई देखकर डर लग रहा है तो कुछ लोग इन खतरनाक जीवों की लड़ाई देखकर रोमांचित हो रहे हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों में इस बात की जंग छिड़ी है कि नागिन को कौन अपना दीवाना बनाने में सफल होता है। दोनों पूरी ताकत लगाकर एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों 4-5 घंटे तक लड़ते रहते हैं। आखिरकार एक कोबरा अपनी हार मान ही लेता है और फिर वह जंगल में वापस चला जाता है। वीडियो को यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
