वायरल न्यूज़

कुत्तों की पॉटी उठाने का बिजनेस सुपरहिट, एक साल में शख्स ने कमाए 29 लाख से ज्यादा रुपये, यहां से मिला आइडिया

इंग्लैंड के काइल न्यूबी ने एक अनोखा साइड हसल शुरू किया, जिसमें वह लोगों के बगीचों से कुत्तों का मल साफ करते हैं। हफ्ते में सिर्फ 12 घंटे काम करके वह सालाना करीब 24,000 पाउंड कमा रहे हैं। बुज़ुर्ग और बीमार लोगों की मदद करते हुए उनका यह बदबूदार काम आज दूसरों के लिए प्रेरणा बन गया है।

Image

कुत्तों की पॉटी उठाने का बिजनेस सुपरहिट(फोटो:AI)

कभी-कभी काम भले ही अजीब लगे, लेकिन वही ज़िंदगी बदल सकता है। इंग्लैंड के डर्बीशायर इलाके के लिटिलओवर में रहने वाले काइल न्यूबी इसका बड़ा उदाहरण हैं। काइल 39 साल के हैं और चार बच्चों के पिता हैं। पेशे से वह एक बिल्डर हैं, लेकिन उन्होंने एक ऐसा साइड हसल शुरू किया जिससे अब वह साल में करीब 24,000 पाउंड (29 लाख 8 हजार से ज्यादा रुपये) अतिरिक्त कमा रहे हैं।

काइल का काम थोड़ा अलग है। वह लोगों के बगीचों से कुत्तों का मल साफ करते हैं। उन्होंने पिछले साल मार्च में अपना छोटा बिजनेस शुरू किया, जिसका नाम है Pet Poo Pick। याहू न्यूज के मुताबिक यह आइडिया उन्हें तब आया जब उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा कि अमेरिका में लोग डॉग पू पिकिंग से अच्छा पैसा कमा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर एक छोटा सा विज्ञापन डाला और हैरान रह गए क्योंकि ग्राहक तेजी से जुड़ने लगे।

हर ग्राहक से हफ्ते का 15 पाउंड

आज काइल के पास करीब 35 नियमित ग्राहक हैं। इनमें से कई लोग बुज़ुर्ग या विकलांग हैं, जो खुद अपने बगीचे की सफाई नहीं कर सकते। काइल हफ्ते में दो दिन, कुल लगभग 12 घंटे काम करते हैं और हर ग्राहक से हफ्ते का 15 (पाउंड) चार्ज करते हैं। पहली बार सफाई के लिए वह £30 लेते हैं। इस तरह उन्हें महीने में करीब 2,000 (पाउंड) तक की कमाई हो जाती है। काइल एक स्कूप और बैग की मदद से कचरा उठाते हैं और फिर कीटाणुनाशक से जगह साफ करते हैं।

करीब 10 से 15 मिनट

एक बगीचे में उन्हें करीब 10 से 15 मिनट लगते हैं। वह कहते हैं कि जितना पैसा वह एक दिन पू उठाकर कमाते हैं, उतना कभी-कभी बिल्डर की 10 घंटे की शिफ्ट में भी नहीं मिलता। काइल ने कुछ ग्राहकों के लिए घास काटने की सेवा भी शुरू कर दी है। कई लोग चोट या बीमारी के कारण झुक नहीं सकते, इसलिए उन्हें यह मदद बहुत काम आती है। काइल का मानना है कि कोई भी काम छोटा नहीं होता। जरूरतमंद लोगों की मदद करना और साथ में अच्छा पैसा कमाना – यही उनके बिजनेस की असली ताकत है। आज उनका यह बदबूदार काम दूसरों के लिए प्रेरणा बन चुका है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article