वायरल न्यूज़

OMG: चलते-चलते सड़क पर ही सो जाते हैं यहां के लोग, कई दिनों तक नहीं खुलती नींद

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 11, 2022, 01:44 PM IST

Ajab Gajab News: डॉक्टरों को भी हैरानी होती है कि इस गांव में ऐसा क्या है कि यहां को लोगों को सोने की बीमारी है। साल 2010 में इस गांव में कुछ बच्चे स्कूल में अचानक गिर गए थे। इसके बाद वह बच्चे सोने लगे थे। एक तरह से इसे आप कुंभकर्णी गांव भी कह सकते हैं।

Image

सोने की बीमारी (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया का सबसे अजीबोगरीब गांव
  • चलते-चलते सो जाते हैं लोग
  • सबसे पहले एक स्कूल से शुरू हुई बीमारी

Ajab Gajab News: आपने दुनिया में बहुत सारी अजीबोगरीब चीजों के बारे में सुना होगा, लेकिन आपने कभी सुना है कि लोग चलते-चलते सो जाते हैं और फिर कई दिनों तक उठते नहीं हैं। जी हांं, दुनिया में एक ऐसी जगह है। जहां लोग चलते-चलते पार्क, सड़क या फिर कहीं भी सो जाते हैं और फिर कई दिनों तक उनकी नींद नहीं खुलती है। एक तरह से इसे आप कुंभकर्णी गांव भी कह सकते हैं, जहां ज्यादातर लोग सोते ही रहते हैं। एक बार सोने के बाद लोग कई दिनों तक उठते नहीं हैं।

सोने की अजीब बीमारी

इस गांव का नाम कलाची है, जो उत्तर कजाकिस्तान में स्थित है। यहां के लोगों को सोने की बहुत ही बुरी आदत है। एक तरह से इसे आप सोने की बीमारी भी कह सकते हैं। इस बीमारी के चलते यहां के लोग एक बार सोने के बाद कई दिनों उठते नहीं हैं। कलाची गांव में 125 से ज्यादा लोगों को ऐसी बीमारी लगी हुई है। ये लोग चलते-चलते कहीं भी गिर पड़ते हैं और फिर सो जाते हैं। इन लोगोंं को सिर्फ सोने की बीमारी नहीं है, बल्कि इन्हें और भी कई तरह की शिकायतें हैं। जैसे यादाश्त कमजोर होना, हाई ब्लेड प्रेशर आदि। गांव में करीब 660 लोग रहते हैं। इसमें से तकरीबन 15 फीसदी लोग इस अजीबोगरीब बीमारी से ग्रसित हैं।

कजाकिस्तान का गांव

डॉक्टरों को भी हैरानी होती है कि कजाकिस्तान के इस गांव में ऐसा क्या है कि यहां को लोगों को सोने की बीमारी है। ऐसा दुनिया के किसी गांव में शायद ही होगी। साल 2010 में इस गांव में कुछ बच्चे स्कूल में अचानक गिर गए थे। इसके बाद वह बच्चे सोने लगे थे। इसके बाद से ही गांव में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती चली गई। इस रहस्यमयी बीमारी को लेकर डॉक्टर्स से लेकर वैज्ञानिक तक रिसर्च कर रहे हैं। इस बीमारी की वजह से गांव को स्लीपी होलो (Sleepy Hollow) भी कहा जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सोने की बीमारी जानवरों को भी होने लगी है। यह भी माना जाता है कि गांव से कुछ दूरी पर एक यूरेनियम की खान है। यहां से जहरीला धुआं निकलता है। हो सकता है इस जहरीले धुएं की वजह से लोगों को ऐसी बीमारी हो रही है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article