वायरल न्यूज़

VIRAL VIDEO: शादी में देवर ने किया ऐसा चुलबुला डांस, देखकर सकपका गई बेचारी दुल्हन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 16, 2024, 07:41 AM IST

Devar Bhabhi Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं कि तभी देवर स्टेज के सामने डांस परफॉर्म करने पहुंचा। मगर उसने जैसे ही डांस का पहला स्टेप दिखाया सब कंफ्यूज हो गए।

Image

शादी में ये कैसा डांस करने लगा देवर। (Photo/Instagram)

Devar Bhabhi Funny Video: शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सोशल में सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। यहां आए दिन विवाह से जुड़े ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देख हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर बेचारी दुल्हन तक कंफ्यूज हो गई। उसकी समझ नहीं आया है कि वो क्या देख रही है। दरअसल वीडियो उसके देवर से जुड़ा है जो विवाह की खुशी में स्टेज के सामने ही डांस परफॉर्म कर रहा है। मगर इसमें देवर ऐसा चुलबुला डांस दिखाता है कि खुद उसका भाई भी कुछ समझ नहीं पाता है। इधर दुल्हन भी उसका डांस देखकर सकपका गई।

देवर ने ये कैसा डांस दिखा दिया

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर आराम से बैठे हैं। दोनों बहुत खुश नजर आते हैं और मेहमान भी दोनों को विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। स्टेज पर कुछ खास मेहमान भी पहुंचते हैं जो दोनों को गिफ्ट देते हैं। मगर एकाएक फ्रेम में ऐस कुछ नजर आया जिसकी कल्पना खुद दूल्हा-दुल्हन ने भी नहीं की होगी। इसमें देखेंगे कि देवर भैया-भाभी को गिफ्ट की जगह डांस परफॉर्म करने का प्लान बनाता है। इसमें आगे देखेंगे कि बैकग्राउंड में म्यूजिक बजता है और देवर की धमाकेदार एंट्री होती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इसमें देवर जैसे ही डांस का पहला स्टेप दिखाता है सभी कंफ्यूज हो गए। खुद दूल्हे का भाई कुछ नहीं समझ पाया। इधर दुल्हन बेचारी तो सकपका गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसी दिलवाता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!