IPS Vijay Singh Gurjar on police uniforms: एक IPS अधिकारी ने ट्वीट कर फिल्म एक्टर द्वारा पुलिस की वर्दी पहनने के स्टाइल पर सवाल खड़े किए हैं, उनके इस ट्वीट की खासी चर्चा हो रही है।भारतीय फिल्मों में अक्सर आपने पुलिस की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को देखा होगा, वो रोल करते समय अक्सर पुलिस की वर्दी भी पहने रहते हैं।
इस बात को लेकर एक IPS अधिकारी ने सवाल खड़े किए हैं, इस आईपीएस अधिकारी का नाम विजह सिंह गुर्जर है, उन्होंने 9 जनवरी को ये ट्वीट किया है, जिसे लेकर चर्चा हो रही है।
फिल्म सिंघम (Singham) का का जिक्र आते ही अजय देवगन का वर्दी वाला रूप सामने आता है ऐसे ही सिम्बा और सूर्यवंशी फिल्मों ने भी दर्शकों के मन में अलग ही पहचान छोड़ी है, जिसे लोग चाहकर भी भुला नहीं सकते हैं।
आईपीएस गुर्जर ने लिखा, 'ये सिंघम, सिंबा, सूर्यवंशी ने मिलकर हमारी पुलिस की यूनिफार्म खराब करवा दी । जो पेंट शर्ट के 3-4 बट्टन छोड़कर पहनी जाती थी अभी लगभग पैरों पर बांधी जाने लगी है। सही नियमानुसार सिलाई की हुई और स्वाभिमान से पहनी हुई वर्दी व्यक्तित्व को ही बेहतर बना देती है।'
पुलिस की वर्दी पहनने के स्टाइल पर सवाल
गौर हो कि आईपीएस अधिकारी ने अपने इस ट्वीट के माध्यम से फिल्म एक्टरों द्वारा पुलिस की वर्दी पहनने के स्टाइल पर सवाल खड़े किए हैं, उनके इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिप्लाई आ रहे हैं, तमाम लोगों ने इसे पसंद किया है साथ ही कईयों ने रिट्वीट भी किया है।
