वायरल न्यूज़

Video: बारिश से मार्केट में हो गया था कीचड़, उसी में हिलकर अजीबोगरीब डांस करने लगा दुकानदार, लोगों ने कही ऐसी बात

Viral Video: आप देख सकते हैं कि किसी मार्केट की गली में बारिश से पानी भर गया है। पानी भरने की वजह से मार्केट में कीचड़ भी हो गया है। इसी कीचड़ में एक दुकानदार उतरता है और अपनी कमर मटका-मटकाकर डांस करने लगता है।

Image

दुकानदार का अजीबोगरीब डांस (इंस्टाग्राम-yusufskmh41)

Viral Video: देश के कई इलाको में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। बारिश के पानी से कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। इसके अलावा कई जगहों पर कीचड़ इकट्ठा हो गया है। जलभराव और कीचड़ से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। दूसरी तरफ एक शख्स ने इसे मौके की तरह इस्तेमाल किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स बारिश के पानी में हिलकर कुछ ऐसा करता नजर आ रहा है, जिसकी आपने भी उम्मीद नहीं की होगी।

वीडियो में देखें दुकानदार का डांस

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, वह किसी मार्केट का है। आप देख सकते हैं कि किसी मार्केट की गली में बारिश से पानी भर गया है। पानी भरने की वजह से मार्केट में कीचड़ भी हो गया है। इसी कीचड़ में एक दुकानदार उतरता है और अपनी कमर मटका-मटकाकर डांस करने लगता है। देखें वीडियो-

बता दें कि वीडियो में नाच रहे शख्स का नाम यूसुफ शेख है, जो एक दुकानदार हैं। यूसुफ की दुकान एक पतली गली में है, जहां बारिश की वजह से पानी भर गया है। वीडियो को यूसुफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसे देखने के बाद पता चलता है कि यूसुफ अपना शौक पूरा करने के लिए डांस करते हैं। वीडियो को yusufskmh41 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया- अरे भाई, संभालकर.. कहीं पैर न फिसल जाए वरना कमर में मोच आ जाएगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article