वायरल न्यूज़

Shocking Video: रिश्तेदार की शादी में खुशी से नाच रहा था युवक, अगले पल जमीन पर गिरा और हो गई मौत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 26, 2023, 07:41 PM IST

Death During Dance: अचानक न जाने क्या होता है, युवक जमीन पर गिरता है और उसकी मौत हो जाती है। युवक महाराष्ट्र का रहने वाला है। जो तेलंगाना अपने रिश्तेदार की शादी में गया था। युवक की अचानक मौत से शादी के माहौल में मातम छा गया।

Image

डांस करते समय मौत (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • रिसेप्शन में डांस कर रहा था युवक
  • जमीन पर गिरा और हो गई मौत
  • रिश्तेदार की शादी में पहुंचा था युवक

Death During Dance: पिछले कुछ समय में कई ऐसे वीडियो देखने को मिले हैं, जिसमें डांस करते-करते किसी शख्स की अचानक मौत हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो तेलंगाना से सामने आया है। यहांं एक युवक अपने रिश्तेदार की शादी में गया था। वहां वह बहुत ही खुशी-खुशी डांस कर रहा था। अचानक न जाने क्या होता है, युवक जमीन पर गिरता है और उसकी मौत हो जाती है। युवक की अचानक मौत से शादी के माहौल में मातम छा गया।

डांस करते-करते गिरा और हो गई मौत

युवक महाराष्ट्र का रहने वाला है। जो तेलंगाना अपने रिश्तेदार की शादी में गया था। वह शादी में जमकर डांस कर रहा था। इस दौरान अचानक युवक जमीन पर गिरता है और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो जाती है। युवक की उम्र मात्र 19 साल बताई जा रही है। घटना शनिवार को घटी। रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र का रहने वाला युवक मुट्यम हैदराबाद से तकरीबन 200 किलोमीटर दूर एक गांव में अपने रिश्तेदार की शादी में पहुंचा था। यह गांव निर्मल जिले में पड़ता है। युवक रिश्तेदार के रिसेप्शन में डांस कर रहा था। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक फुल जश्न के मूड में है। वह मेहमानों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में जमकर डांस करता नजर आ रहा है।इसी बीच वह डांस करते-करते अचानक रुक जाता है और फिर धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ता है। जब तक मेहमानों को कुछ समझ आता, तब तक युवक की जान निकल चुकी थी। हालांकि, उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि इससे पहले 22 फरवरी को हैदराबाद के जिम में वर्कआउट करते-करते एक 24 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई थी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article