Amazing Stunt Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे अमेजिंग स्टंट का वीडियो देखा होगा, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है, जो साइकिल चलाते वक्त रस्सी कूदती नजर आ रही है। लड़की ने ऐसा हैरान करने वाला स्टंट कर सबको चौंका दिया है। लड़की के शानदार स्टंट के सोशल मीडिया यूजर्स दीवाने हो गए हैं। आप देख सकते हैं कि लड़की हाथ छोड़कर साइकिल चला रही है और उसी समय अपने दोनों हाथों से रस्सी कूद रही है।
नहीं देखा होगा ऐसा शॉकिंग नजारा
वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साइकिल चलाते वक्त लड़की को रस्सी कूदता देख हर कोई दंग रह गया है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा वाकई में हो सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर लड़की अपनी साइकिल से जा रही है। आप देख सकते हैं कि थोड़ी देर में वह एक रस्सी निकालती है और अपने दोनों हाथों से पकड़ लेती है। इस दौरान वह साइकिल का हैंडल छोड़ देती है। सबसे पहले तो साइकिल का हैंडल छोड़कर चलाना ही अपने आप में एक जबरदस्त स्टंट है। इसके ऊपर इसी दौरान रस्सी कूदना वाकई में बड़ी दिलेरी का काम है। देखें वीडियो-
इस शॉकिंग वीडियो को इंस्टाग्राम पर बुशरा नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'रस्सी कूदने का वीडियो कैसा लगा!' आप ही बताइए आपको यह वीडियो कैसा लगा? लड़की इतनी आसानी से इतना जबरदस्त स्टंट कर रही है कि हर कोई हैरान हो रहा है। हालांकि, इस स्टंट को आप आजमाने की कोशिश न करें। इससे आप हादसे का भी शिकार हो सकते हैं। लड़की ऐसा इसलिए कर पा रही है, क्योंकि उसने इसके लिए खूब प्रैक्टिस की होगी।
