वायरल न्यूज़

Shocking Video: आखिरकार सांप को मिल ही गई जीत, नेवले को शरीर में लपेटकर बेरहमी से किया वध

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 25, 2023, 10:38 AM IST

Snake Mongoose Fight: आप देख सकते हैं कि सांप ने अपने शरीर में लपेटकर नेवले का मर्डर कर दिया है। वहीं नेवला देखते ही देखते दम तोड़ चुका है। आखिरकार सांप ने नेवला को मारकर अपनी सभी हार का बदला ले लिया।

Image

सांप नेवला की लड़ाई (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • सांप ने नेवले का बेरहमी से किया वध
  • वीडियो देखकर आप भी कांप जाएंगे

Snake Mongoose Fight: सांप और नेवले की दुश्मन जगजाहिर है। सांप को देखते ही नेवला खूंखार हो जाता है और उसे मौत के घाट उतार देता है। अक्सर लोगों के दिमाग में यह बात बैठी होती है कि नेवला के सामने सांप की एक भी नहीं चलती है। इसके उलट एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि आखिरकार सांप ने नेवला को मारकर अपनी सभी हार का बदला ले लिया।

सांप-नेवले का हैरान करने वाला वीडियो

सांप और नेवले की लड़ाई का यह परिणाम देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को भी भरोसा नहीं हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप ने अपने शरीर में लपेटकर नेवले का मर्डर कर दिया है। वहीं नेवला देखते ही देखते दम तोड़ चुका है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि सांप ने नेवले को अपने शरीर में जकड़ा हुआ है। वह तब तक नेवले को नहीं छोड़ता है, जब तक नेवला मर नहीं जाता है। नेवले का वध करके सांप वहां से निकल जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप ने नेवले को जैसे मारा है, वह एकदम चित्त पड़ गया है। उसके शरीर में जरा भी हरकत नहीं हो रही है। अंत में सांप धीरे-धीरे नेवले से अपनी पकड़ छोड़ता है और वहां से निकल जाता है। वीडियो में भले ही दोनों के बीच फाइट नहीं दिखाई गई है लेकिन यह पक्की बात है कि सांप ने नेवले को फाइट में धूल चटा दी है। वीडियो को animals_powers नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article