वायरल न्यूज़

Shocking Video: जिससे भिड़ने की शेर भी नहीं जुटा पाता हिम्मत! उस खूंखार मगरमच्छ को मसाज देने पहुंच गई लड़की

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 2, 2023, 11:43 AM IST

Girl with Crocodile: 'जंगल के राजा' शेर हो या फिर सबसे तेज दौड़ने वाले चीता को भी मगरमच्छ जिंदा दफन कर देता है। दूसरी तरफ आप देख सकते हैं कि एक लड़की खूंखार मगरमच्छ को मसाज देने पहुंच जाती है। यह नजारा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हालत खस्ता हो गई है।

Image

मगरमच्छ का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • मगरमच्छ को मसाज देने पहुंची लड़की
  • वीडियो देखकर हालत हो जाएगी खराब

Girl with Crocodile: मगरमच्छ को पानी का जल्लाद कहा जाता है। बड़े-बुजुर्ग हमेशा मगरमच्छ से दूर रहने की सलाह देते हैं। मगरमच्छ से दूर रहने में ही भलाई है, वरना यह खूंखार जानवर अपने चंगुल में आने के बाद किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ता। फिर चाहे वह जंगल का राजा शेर हो या सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता हो। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ ने शेर और चीता को भी जिंदा दफन कर दिया है। अपने इलाके में पाकर यह किसी भी जानवर को तोड़-मरोड़कर रख देता है।

वीडियो देखकर हालत हो जाएगी खराब

मगरमच्छ को देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाती है। दूसरी तरफ एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ ऐसा दिखाई देता है, जिसे देखकर आपके रातों की नींद उड़ जाएगी। यह वीडियो एक मगरमच्छ और एक लड़की से जुड़ा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की एक खूंखार मगरमच्छ को मसाज देने पहुंच जाती है। यह नजारा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हालत खस्ता हो गई है। आपको बता दें कि मगरमच्छ को ‘पानी का दैत्य’ कहा जाता है। वहीं लड़की बड़े आराम से उसका मसाज करती रहती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की उस खूंखार मगरमच्छ के पास बड़े ही आराम से बैठी है और उसका बॉडी मसाज कर रही है। लड़की को खूंखार जानवर से जरा भी डर नहीं लग रहा है। सोचकर ही डर लगता है कि अगर मगरमच्छ पलटकर लड़की पर हमला बोल देगा तो उसकी हालत क्या होगी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मगरमच्छ बड़े आराम से लड़की के हाथों मसाज ले रहा है। यह नजारा देखकर लोगों की आत्मा कांप रही है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article