Crocodile Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों लोगों ही रूह कंपा रहा है। वीडियो एक मगरमच्छ का है, जो इंडोनेशिया से सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ किसी तालाब में तैर रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह तालाब में डूबने की एक्टिंग करता नजर आ रहा है।
वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है मगरमच्छ अपने आगे के दोनों पैर को पानी में ऊपर निकाल किसी इंसानी बच्चे की तरह डूबने की एक्टिंग कर रहा है। आपको पहली नजर में लगेगा कि कोई बच्चा पानी में डूब रहा है। बता दें कि मगरमच्छ ऐसा इसलिए कर रहा है, जिससे कोई इंसान उसे बचाने जाए और वह उसे धर दबोचे। इसके बाद उसे अपना शिकार बना डाले। हैरान करने वाला वीडियो-
आप देख पाएंगे कि तालाब के किनारे लोग खड़े हैं। जिन्हें शायद पता है कि मगरमच्छ ऐसा जानबूझकर कर रहा है और उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहा है। वायरल हो रहा वीडियो nature_with_akhil नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
