वायरल न्यूज़

Shocking Video: पानी में डूबकर बच्चे की हुई मौत, शव को पीठ पर लादकर घरवालों को लौटाने आया मगरमच्छ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 6, 2023, 12:05 PM IST

Shocking Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विशाल मगरमच्छ पानी में तैरते हुए नदी के किनारे की तरफ जा रहा है। इस दौरान बचाव दल की टीम बच्चे का शव ढूंढ रही थी। तभी मगरमच्छ उनके पास पहुंचता है और बच्चे का शव उनको सौंंप देता है।

Image

मगरमच्छ लाया बच्चे का शव (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी में डूबकर हो गई थी बच्चे की मौत
  • बच्चे का शव ढूंढ रही थी बचाव दल की टीम
  • एक मगरमच्छ लेकर आया बच्चे का शव

Shocking Video: सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक विशालकाय मगरमच्छ एक बच्चे का शव अपनी पीठ पर लादकर उसके घरवालों को पहुंचाता है। दरअसल, एक बच्चा पानी में डूब जाता है। इससे उसकी जान चली जाती है। बच्चे के घरवाले उसका शव ढूंढने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसका शव मिलता नहीं है। इसी बीच एक विशाल मगरमच्छ बच्चे के शव को अपनी पीठ पर लादकर नदी के किनारे पहुंचता है और बच्चे के घरवालों को सौंपता है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी (IFS Officer) सुशांत नंदा (Shushant Nanda) ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विशाल मगरमच्छ पानी में तैरते हुए नदी के किनारे की तरफ जा रहा है। इस दौरान बचाव दल की टीम बच्चे का शव ढूंढ रही थी। तभी मगरमच्छ उनके पास पहुंचता है और बच्चे का शव उनको सौंंप देता है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बचाव दल की टीम मगरमच्छ की पीठे से बच्चे का शरीर ऊपर खींचती है। देखें वीडियो-

वीडियो शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने कैप्शन में लिखा, 'अजीब लेकिन सच बात है… एक विशाल मगरमच्छ अपनी पीठ पर एक डूबे हुए बच्चे के शरीर के साथ दिखाई देता है और उन्हें सौंप देता है। इंडोनेशिया की यह नदी मगरमच्छों से भरी हुई थी, परिवार इसे खोजने में विफल रहा था। वीडियो क्रेडिट: गल्फ टुडे।' वीडियो सामने आने के बाद इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। एक खूंखार मगरमच्छ द्वारा ऐसा व्यवहार किए जाने पर लोग हैरान रह गए हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article