वायरल न्यूज़

Shocking: मगरमच्छ के मुंह में हाथ घुसाना पड़ा भारी, खूंखार जानवर ने तोड़-मरोड़ डाला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 13, 2023, 07:34 PM IST

Crocodile Attacks Video: देसबसे पहले ट्रेनर मगरमच्छ पर पानी डालता है। मगरमच्छ ने अपना मुंह खोला हुआ है। इस बीच मगरमच्छ को न जाने क्या सूझता है कि वह मगरमच्छ के जबड़े में हाथ डाल देता है। इसके बाद जो होता है वह देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ ने किया खूंखार हमला
  • ट्रेनर का हाथ तोड़-मरोड़ डाला
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

Crocodile Attacks Video: कहते हैं कि मगरमच्छ जब पानी में होता है, तो उसकी ताकत बहुत ही ज्यादा होती है। जल्दी से कोई इस खतरनाक जीव के साथ स्टंट करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो खतरनाक जीवों के साथ भी स्टंट दिखाने में पीछे नहीं रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को मगरमच्छ के साथ स्टंट करना भारी पड़ गया। यहां तक कि मगरमच्छ के सामने शख्स को अपनी जान बचाना भी मुश्किल हो गया।

ट्रेनर का हाथ तोड़-मरोड़ देता है मगरमच्छ

आप देख सकते हैं कि एक प्लेटफॉर्म के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। इस पानी में से निकलकर एक मगरमच्छ प्लेटफॉर्म पर आ जाता है। इसी प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेनर बैठा हुआ है। देखा जा सकता है कि सबसे पहले ट्रेनर मगरमच्छ पर पानी डालता है। मगरमच्छ ने अपना मुंह खोला हुआ है। इस बीच मगरमच्छ को न जाने क्या सूझता है कि वह मगरमच्छ के जबड़े में हाथ डाल देता है। इसके बाद जो होता है वह देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। मगरमच्छ उस शख्स के हाथ को मुंह में दबाकर कई बार उलट-पलट जाता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article