वायरल न्यूज़

Shocking Accident Video: इतनी ज्यादा स्पीड में चला रहा था कार, टोल बूथ से टकराते ही शीशा तोड़कर बाहर आया ड्राइवर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 11:51 AM IST

Shocking Accident Video: वीडियो में एक कार चालक इतनी ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाता नजर आता है कि टोल बूथ के पास गाड़ी उसके कंट्रोल से बाहर हो जाती है। इसके बाद जो होता है, वह कल्पना से परे है। कार की स्पीड इतनी अधिक होती है कि टक्कर लगते हैंं कार के परखच्चे उड़ जाते हैं। वहीं ड्राइवर कार का शीशा तोड़कर बाहर उड़ता नजर आता है।

Image

कार एक्सीडेंट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं देखा होगा इतना खतरनाक एक्सीडेंट
  • फुल स्पीड में टोल बूथ से टकराती है कार
  • कार ड्राइवर शीशा तोड़कर आ जाता है बाहर

Shocking Accident Video: बड़े-बुजुर्ग हमेशा सलाह देते हैं कि सड़क पर हमेशा सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए। इसके बावजूद भी कई लोगों पर इसका असर नहीं होता। उन पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाने का ऐसा जुनून सवार होता है कि उन्हें यह भी नहीं अहसास होता कि एक्सीडेंट के बाद उनकी हालत कैसी होगी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कार चालक इतनी ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाता नजर आता है कि टोल बूथ के पास गाड़ी उसके कंट्रोल से बाहर हो जाती है। इसके बाद जो होता है, वह कल्पना से परे है।

टकराते ही कार के उड़ जाते हैं परखच्चे

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार बहुत ही ज्यादा स्पीड में आकर पोल बूथ से टकराती है। कार की स्पीड इतनी अधिक होती है कि टक्कर लगते हैंं कार के परखच्चे उड़ जाते हैं। वहीं ड्राइवर कार का शीशा तोड़कर बाहर उड़ता नजर आता है। इस वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार की स्पीड बहुत ही ज्यादा है। स्पीड की ही वजह से कार टोल बूथ पर बने डिवाइडर से टकराती है। इस एक्सीडेंट में जहां कार के परखच्चे उड़ जाते हैं, वहींं कार ड्राइवर शीशा तोड़कर सीधा बाहर निकल आता है। इससे हादसे की गंभीरता समझी जा सकती है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

आप देख सकते हैं कि टक्कर के बाद कार में आग लग जाती है। वहीं, ड्राइवर उड़ते हुए दूर जाकर गिरता है। फिलहाल, वीडियो देखकर यह पता नहीं चल पाता कि हादसे में ड्राइवर की जान बच पाई या नहीं। हालांकि, वीडियो के कैप्शन में यह बताया गया है कि इस खतरनाक हादसे में भी ड्राइवर की जान बच जाती है। अगर ड्राइवर की जान सच में बचती है तो यह एक तरह से चमत्कार ही होगा। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को @ViciousVideos नाम के ट्विटर अकाउंट से अपलोड किया गया है। 15 सेकंड का यह वीडियो लोगों की रूह कंपा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article