वायरल न्यूज़

Viral Video: जडेजा की गेंद पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने लगाया शानदार चौका, देखकर झूम उठा पूरा स्टेडियम

Viral Video: सोशल मीडिया पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'मामा' ऐसा चौका मारा, जिसे देखकर पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा।

Image

दिल जीतने वाला नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का एक वीडियो काफी वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर पूरा सोशल मीडिया खुशी से झूम रहा है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) बैटिंग कर रहे हैं और जडेजा गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने जडेजा की गेंद पर ऐसा शॉट लगाया, जिसे देखकर तालियों से मैदान गूंज उठा। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मध्य प्रदेश के रायसेन में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा भी पहुंचे थे। खेल महोत्स्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। जडेजा जैसे ही स्टेडियम पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों और आयोजकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। सबसे खास पल वो रहा, जब केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाथ में बल्ला था और बॉलिंग के लिए जडेजा पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री ने जडेजा की गेंद पर शानदार चौका जड़ा। जैसे ही चौका लगा पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। देखें वीडियो...

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो देखकर आप भी जरूर खुशी से झूम उठे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और दोनों की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार समेत कई नेता और आयोजक मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मौजूद खिलाडी, दर्शक और आयोजकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article