वायरल न्यूज़

Sherni Ka Video: शेरनी के झुंड ने शख्स को ऐसे दबोचा, नजारा देखकर कलेजा कांप जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 11:35 AM IST

Sherni Ka Viral Video: एक शख्स शेरनियों के बाड़े में घुस गया। इसके बाद शेरनियों ने शख्स का ऐसा हाल किया, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आलम ये है कि यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

शेरनियों ने शख्स की हालत खराब कर दी, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शेरनियों के बाड़े में घुसा शख्स
  • शेरनियों ने शख्स की हालत खराब कर दी
  • नजारा देखकर चौंक गए लोग

Sherni Ka Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको जानवरों के भी एक से एक अजीबोगरीब नजारे देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो (Lioness Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Animal Viral Video) को देखकर लोगों की हंसी भी छूट जाती है। वाइल्ड लाइफ लवर्स इस तरह के वीडियो () को काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में शेरनियों का एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। क्योंकि, शेरनी के झुंड ने खतरनाक अंदाज में एक शख्स पर हमला कर दिया। उसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कुछ लड़के शेर के बाड़े में घुसे हुए हैं। तीन शेरनियां बाड़े में आराम फरमा रही हैं। तभी एक लड़का उनके करीब जाने की कोशिश करता है। लेकिन, अचानक एक शेरनी लड़के की ओर बढ़ती है और उसपर ताबड़तोड़ हमला करने लगती है। इसके बाद दो और शेरनी लड़के की ओर बढ़ती है और उसपर हमला करने लगती है। जिस तरह शेरनी के झुंड शख्स पर हमला करती है उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे शख्स का बचना मुश्किल है। लेकिन, उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया। तो दिल थामकर आप भी इस खतरनाक वीडियो को देखें...

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mhumais7' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो को जानलेवा बता रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि और लो शेरनियों से पंगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article