वायरल न्यूज़

Viral Video: जयमाला से पहले दूल्हा-दुल्हन का मजेदार डांस, वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

Dance Video: सोशल मीडिया पर एक शादी का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर मिलते ही मजाकिया अंदाज में डांस करना शुरू कर देते हैं। दूल्हा पहले फनी स्टेप्स करता है, जिसके बाद दुल्हन भी उसकी नकल करते हुए डांस करती है।

Image

Funny Video: स्टेज पर मिलते ही दूल्हा-दुल्हन ने शुरू कर दिया फनी डांस (फोटो: X/@Rupali_Gautam19)

Bride groom viral video: शादियों में अक्सर देखा जाता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर थोड़े संकोच में रहते हैं। कैमरे के सामने वे बस मुस्कुराते हुए खड़े रहते हैं और ज्यादा खुलकर कुछ नहीं करते। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है। इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर इतने मजेदार अंदाज में डांस (Funny Dance Video) करते नजर आते हैं कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। वीडियो में दिखाई देता है कि शादी का स्टेज बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है और मेहमान भी आसपास मौजूद हैं।

दूल्हा और दुल्हन का डांस देख मेहमान भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

इसी दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज (bride groom funny dance) पर खड़े होते हैं। अचानक दूल्हा मजाकिया अंदाज में डांस करना शुरू कर देता है। वह कुछ ऐसे अजीब लेकिन फनी स्टेप्स करता है, जिन्हें देखकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। दूल्हे का यह अंदाज देखकर दुल्हन भी चुप नहीं रहती। वह भी उसी मजेदार स्टाइल में डांस करने लगती है। इतना ही नहीं, वह दूल्हे के स्टेप्स की नकल करते हुए उसे हल्के-फुल्के अंदाज में चिढ़ाती भी नजर आती है। दोनों के बीच की यह मस्ती और नोकझोंक पूरे माहौल को और भी मजेदार बना देती है। यहां देखें वीडियो:

सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है वीडियो

वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें दूल्हा और दुल्हन (viral wedding video) बिल्कुल भी शर्माते नहीं दिखते। वे पूरे आत्मविश्वास के साथ खुलकर डांस करते हैं और ऐसा लगता है जैसे वे किसी शादी के मंच पर नहीं बल्कि किसी मजेदार शो का हिस्सा हों। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स लोगों को खूब हंसा रहे हैं। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और दूल्हा-दुल्हन की इस जोड़ी को बेहद एंटरटेनिंग बता रहे हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article