वायरल न्यूज़

Delhi Metro में कपल्स का Romance देख कैब वाले ने लिखवाया- 'इस गाड़ी में रोमांस की इजाजत नहीं'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 21, 2023, 04:48 PM IST

Delhi Metro Romance Effect: यह वीडियो एक तरफ तो मजेदार है, वहीं दूसरी तरफ आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि दिल्ली मेट्रो में कपल्स की हरकतों की वजह से इसका साइड इफेक्ट सामने आ रहा है।

Image

दिल्ली मेट्रो का साइड इफेक्ट (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कैब का वीडियो हुआ वायरल
  • दिल्ली मेट्रो का साइड इफेक्ट
  • कैब ड्राइवर ने लिखा कुछ ऐसा

Delhi Metro Romance Effect: दिल्ली मेट्रो से पिछले दिनों कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कपल्स रोमांस करते नजर आए हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने कपल्स को निशाने पर लिया। दूसरी तरफ अब दिल्ली मेट्रो का साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक कैब ड्राइवर से जुड़ा हुआ है। दरअसल, दिल्ली मेट्रो से सामने आई कपल्स के वीडियो को देखकर एक कैब वाले ने बहुत ही अजीबोगरीब काम किया।

कैब ड्राइवर ने लिखी ऐसी बात

दिल्ली मेट्रो कपल्स की ऊट पटांग हरकतें देखकर कैब वाले ने अपनी गाड़ी के अंदर एक कागज में कुछ ऐसा लिखवाकर चस्पा किया, जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स कैब में बैठता है। वह सीट के पीछे के हिस्से में एक मजेदार चेतावनी लिखा देखता है। इस पर लिखा है, ‘Romance Not Allowed in Cab’ इसे देखकर शख्स कैब वाले से कहता है कि 'ये दिल्ली मेट्रो का प्रभाव है।अच्छा हुआ वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ यहां नहीं आया।' देखें वीडियो-

इसके बाद कैब ड्राइवर कमाल का रिएक्शन देता है। यह वीडियो एक तरफ तो मजेदार है, वहीं दूसरी तरफ सोचने पर भी मजबूर कर रहा है कि कपल्स की हरकतों की वजह से इसका साइड इफेक्ट सामने आ रहा है। वीडियो को @thatguywithbeard नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को काफी तेजी से देखा और पसंद किया जा रहा है। वीडियो अब तक तीन लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है, वहीं इसे अब तक 2.5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article