वायरल न्यूज़

सरकारी नौकरी का कमाल! लड़की ने शक्ल देखकर किया था मना, और फिर उसी लड़के से करनी पड़ी शादी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 11, 2023, 12:54 PM IST

Sarkari Naukari Ka Kamaal: एक लड़की को लड़के की शक्ल पसंद नहीं थी। इसलिए उसने लड़के से शादी के लिए मना कर दिया था। हालांकि, लड़के के पास सरकारी नौकरी थी, जिस कारण लड़की के घरवालों ने शादी के लिए हां बोल दिया और लड़की को मजबूरन लड़के के साथ शादी करनी पड़ी।

Image

सरकारी नौकरी का कमाल (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ बेहद फनी वीडियो
  • लड़की ने बताई अपनी आपबीती
  • सरकारी नौकरी ने बदल दिया विचार

Sarkari Naukari Ka Kamaal: आपने सरकारी नौकरी को लेकर कई सारे मीम्स सुने होंगे। सरकारी नौकरी से रिलेटेड कई मीम्स वाले वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने पति के बारे में कुछ बातें बोल रही है। लड़की अपनी पति की तरफ इशारा करके बता रही है कि इनकी शक्ल देखकर मैंने शादी के लिए मना कर दिया था।

सरकारी नौकरी का कमाल!

लड़की अपनी खूबसूरती पर नाज करते हुए कहती है कि 'मैं इतनी खूबसूरत थी कि मुझे इनकी तरफ से आया रिश्ता पसंद नहीं था।' लड़की कहती है कि 'इनकी शक्ल मुझे अच्छी नहीं लगी थी और मैंने शक्ल देखकर शादी के लिए मना कर दिया था।' हालांकि, लड़के के पास सरकारी नौकरी थी। इस कारण लड़की के घरवालों ने शादी के लिए हां कर दिया और लड़की को मजबूरन उसी लड़के से शादी करनी पड़ी। लड़की वीडियो में कहती सुनी जा सकती है, 'शक्ल देखकर ना बोली थी.. इन्होंने एक सरकारी नौकरी फेंककर मारी.. मेरे पूरे खानदान ने हां बोल दिया।' देखें वीडियो-

लड़की वीडियो में आगे बताती है, 'आज मैं इनकी बीवी हूं।' वीडियो को 06._edits._ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'सरकारी नौकरी का कमाल।' इस वीडियो को लोग चटखारे ले-लेकर देख रहे हैं। कई लोग वीडियो के कमेंट बॉक्स में मजेदार चीजें लिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'सरकारी नौकरी ने लड़की की सारी अकड़ तोड़ दी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सरकारी नौकरी के आगे सुंदर लड़कियां भी झुक हो जाती हैं।'

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article