वायरल न्यूज़

Video: सलमान खान से कम नहीं सपना चौधरी का क्रेज! एक झलक पाने के लिए उमड़ी फैंस की भीड़

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 1, 2023, 12:54 PM IST

Sapna Choudhary: सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी या यूंं कह लीजिए कि सलमान खान की तरह ही है। लोग उनके दीवाने हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

Image

सपना चौधरी (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सपना चौधरी को देखने के लिए उमड़ पड़ी भीड़
  • किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं सपना का क्रेज
  • उनकी एक झलक पाने को बेकरार दिखे फैंस

Sapna Choudhary: सपना चौधरी का क्रेज लोगों को सिर चढ़कर बोलता है। सपना चौधरी को चाहने वालोंं की संख्या करोड़ों में है। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस पागल हो जाते हैं। सपना चौधरी जहां भी जाती हैं, वहां उनके फैंस की भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है। अपने डांस के साथ ही वह अपने नेचर की वजह से भी लोगों का दिल जीतती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी या यूंं कह लीजिए कि सलमान खान की तरह ही है। लोग उनके दीवाने हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

सपना चौधरी का क्रेज

सपना चौधरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सपना चौधरी के प्रति उनके फैंस की दीवानगी देखी जा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी को देखने के लिए सड़क पर भयंकर भीड़ इकट्ठा हो गई है। पहले तो आपको लगेगा कि बॉलीवुड का कोई सेलिब्रिटी आया है, लेकिन आप जब सपना चौधरी को देखेंगे तो उनका क्रेज देखते रह जाएंगे। भीड़ में पुलिस कर्मचारी और सपना चौधरी के बॉडीगार्ड्स भी नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की एक झलक अपने फोन के कैमरे में कैद करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। इसी बीच सपना चौधरी की कार की एंट्री होती है और फिर उनके फैंस खुशी से पागल हो जाते हैं। आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी इस वीडियो में हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने फ्रॉक सूट पहना हुआ है। उनका देसी स्वैग लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि सपना ने अपनी गर्दन पर देसी क्वीन (Desi Queen) लिखा हुआ टैटू बनवाया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article