वायरल न्यूज़

VIDEO: कोबरा से केक कटवाकर मनाया जन्मदिन, लोग बोले- हैप्पी बर्थडे डियर नागू भाई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 3, 2024, 08:00 AM IST

Cobra Birthday Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि बकायदा किंग कोबरा का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसके लिए केक लाया गया और उसी से कटवाया भी गया। फ्रेम में फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे।

Image

किंग कोबरा से कटवाया बर्थडे केक। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • किंग कोबरा का बर्थडे
  • लड़कों ने कटवाया केक
  • हैरान कर देगा वीडियो

Cobra Birthday Video: सोशल मीडिया की दुनिया में जहां मजेदार वीडियोज की भरमार है तो हैरान करने वाले नजारे भी खूब दिखाई पड़ते हैं। इनमें कई बार तो ऐसे वीडियो नजर आते हैं देखकर होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। वीडियो कुछ दोस्तों से जुड़ा है जिन्होंने किंग कोबरा जैसे जहरीले नाग का बर्थडे सेलिब्रिटे किया है।

सांप का बर्थडे सेलिब्रेशन

रोंगटे खड़े करने वाले नजारे में देखेंगे कि खुले मैदान में किंग कोबरा गर्दन उचकाकर बैठा है। सामने ही उसके केक रखा हुआ है और करीब में लड़कों का झुंड है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसने सचमुच लोगों का दिमाग घुमा दिया है। हालांकि नजारा देखकर समझने में देर नहीं लगी कि लड़के कोबरा का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फ्रेम में आगे देखेंगे कि इसमें एक लड़का सांप के करीब पहुंचता है और उससे केट कटवाता है। इधर सांप को मुंह केक की तरफ ले जाया जाता है तभी सेलिब्रेशन भी शुरू होता है।

यहां पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि जैसे कोबरा सांकेतिक तौर पर केक काटता है तभी लड़के हैप्पी बर्थडे नागू भाई बोलते हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी की भी हंसी नहीं रुकेगी। मालूम हो कि मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर bihari.broo नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article