वायरल न्यूज़

Viral Video: दो सांडों के बीच हाहाकारी लड़ाई, बीच रोड मचा ऐसा तांडव गाड़ी भी हवा में उड़ गई

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 22, 2023, 10:13 AM IST

Bull Fight Video: दो सांड जिस तरह आपस में लड़ रहे थे और जो माहौल बना उसे देखकर लोग भौचक्के रह गए। आलम ये है कि ये चौकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

सांडों की खतरनाक लड़ाई, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो सांडों के बीच खतरनाक लड़ाई
  • लड़ाई देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Saand Ki Ladai Video: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों के कई वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में सांड का ऐसा वीडियो (Saand Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी भौचक्के रह जाएंगे। क्योंकि, दो सांड जिस तरह आपस में लड़ रहा है उसने सबकी हवा टाइट कर दी। आलम ये है कि लोग इस वीडियो (Bull Attack Video) को बार-बार देख रहे हैं और उसपर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

सांड को जहां मौका मिलता है बवाल काटने लगता है। गलियों में, सड़कों पर अक्सर सांड लोगों को अपना शिकार बनाता है। जिस तरह सांड लोगों पर हमला करता है, उसे देखकर सब दंग रह जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में दो सांड ही आपस में भिड़ गए। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं अचानक दो सांडों के बीच जंग छिड़ गई। दोनों एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला करने लगते हैं। लड़ते-लड़ते दोनों ई-रिक्शा के पास पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं दोनों मिलकर गाड़ी की ऐसी हालत कर देते हैं, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तो देखें पहले ये खतरनाक वीडियो...

भौकाली है वीडियो...

नजारा देखकर जरूर सकते में पड़ गए होंगे। क्योंकि, मामला काफी खतरनाक था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'sachin_raj_5758' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' भौकाली वीडियो है भाई'। एक ने लिखा, ' सांडों ने तो गदर मचा दिया'।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article