वायरल न्यूज़

Delhi Metro की ड्राइवरलेस ट्रेन देख हैरान हुई रशियन ब्लॉगर, तारीफ कर बोली-‘मॉस्को से कम नहीं, शायद उससे भी बेहतर’

रशियन ब्लॉगर ने दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन में सफर कर इसकी जमकर तारीफ की। ड्राइवरलेस मेट्रो देखकर वह हैरान रह गईं और इसे मॉस्को मेट्रो से कम नहीं, बल्कि शायद बेहतर बताया।

Image

रशियन ब्लॉगर ने की दिल्ली मेट्रो की तारीफ (Instagram/@an.leman)

भारत की तरक्की और यहां की आधुनिक सुविधाओं की तारीफ जब कोई विदेशी करता है तो लोगों को खुशी जरूर होती है। अब दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक रूसी पर्यटक दिल्ली मेट्रो की तारीफ करती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि उन्होंने दिल्ली मेट्रो की तुलना मॉस्को मेट्रो से कर दी है। हालांकि उनका यह वीडियो पुराना है लेकिन यह सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर दूसरे यूजर्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

मॉस्को मेट्रो से हुई Delhi Metro की तुलना

वायरल वीडियो (Viral Video) में एक रूसी टूरिस्ट और ब्लॉगर दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन में सफर करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें नेहरू प्लेस जाना था और इसके लिए उन्होंने मेट्रो का सहारा लिया। सफर के दौरान वह दिल्ली मेट्रो की सुविधाओं को देखकर काफी इम्प्रेस नजर आती हैं। वीडियो में वह दिल्ली मेट्रो के ड्राइवरलेस सिस्टम को देखकर हैरानी जताती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि भारत में मेट्रो बिना ड्राइवर के कैसे चल रही है। इसके बाद वह दिल्ली मेट्रो की तुलना मॉस्को मेट्रो से करते हुए इसकी जमकर तारीफ करती हैं।

लोगों को काफी पसंद आया रूसी ब्लॉगर का यह Video

रूसी ब्लॉगर की ये बातें सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो को रूसी ब्लॉगर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @an.leman से शेयर किया था। जिसके बाद अब इसे सोशल साइट एक्स पर @Ashu9621101476 नाम के यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। उसने अपने पोस्ट में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC को भी टैग किया है और वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि कोई विदेशी ऐसा बोलता है तो सुनकर कानों को सुकून मिलता है।

तारीफ सुन आप भी करेंगे गर्व

रूसी ब्लॉगर की तारीफ सुनने के बाद कई भारतीय यूजर्स भी काफी खुश नजर आए। कई लोगों ने कहा कि जब कोई विदेशी भारत की सुविधाओं की तारीफ करता है तो गर्व महसूस होता है। कुछ यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो को भारत की आधुनिक तकनीक और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का उदाहरण बताया। वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि विदेशी पर्यटक का यह अनुभव दिखाता है कि भारत की आधुनिक सुविधाएं अब दुनिया के लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article