वायरल न्यूज़

Viral Video: लुंगी डांस के बाद लुंगी रॉकेट...अनोखे अंदाज में शख्स ने की आतिशबाजी, देखें धांसू स्वैग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 13, 2023, 11:44 AM IST

Rocket firing Video: इस दुनिया में अनोखे लोगों की कमी नहीं, जो अजीबोगरीब हरकत करके माहौल बनाते हैं। एक शख्स लुंगी में रॉकेट को फंसाकर चला रहा था। शख्स का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए और वीडियो वायरल हो गया।

Image

शख्स का धांसू अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स का अनोखा अंदाज
  • लुंगी से छोड़ रहा था रॉकेट
  • स्वैग देखकर दंग रह गए लोग

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें देखकर कई बार आपकी बोलती बंद हो जाएगी। जबकि, कई बार आपको आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, कुछ मामले तो दिन बनाने वाले होते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसने लोगों को होश उड़ा दिए। क्योंकि, एक शख्स बीच लुंगी में रॉकेट को फंसाकर आतिशबाजी कर रहा था। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

'लुंगी डांस' तो आप सबको याद होगा ही। किसी तरह हनी सिंह और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इस गाने पर धमाल मचाया था। लोगों ने इस गाने को काफी पसंद किए थे। इस वायरल वीडियो (Rocket Viral Video) को देखने के बाद आपको यह गाना एक बार फिर याद जाएगा। क्योंकि, एक शख्स लुंगी से रॉकेट छोड़ रहा था। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं सड़क किनारे एक शख्स मजे से खड़ा है। शख्स ने लुंगी में कुछ रॉकेट फंसा रखे हैं, जबकि कुछ रॉकेट उसके शर्ट की जेब में है। शख्स अनोखे अंदाज में रॉकेट में आग लगाता है और फिर जो धमाल मचता है उसे देखकर यूजर्स दंग रह गए। तो आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

इसे कहते हैं स्वैग...

शख्स का धांसू स्वैग देखकर आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। हालांकि, ये काफी खतरनाक भी हो सकता था। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'prabuparba' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 86 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स चटकारे लेते हुए इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो फायर है रे भाई...। एक ने लिखा, 'चाचा का धांसू स्वैग'।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article