वायरल न्यूज़

Ajab Gajab News: क्या किसी एलियन ने काटा है यह पत्थर? देखकर वैज्ञानिक भी रह जाते हैं भौचक्क

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 5, 2023, 03:20 PM IST

Ajab Gajab News: इस अनोखे चट्टान को देखकर प्रतीत होता है कि इसे लकड़ी काटने वाली आरा मशीन से काटा गया है। हालांकि, आज तक यह रहस्य बना हुआ है कि यह चट्टान कब और कैसे दो परफेक्ट हिस्सों में बंटा।

Image

अजब गजब पत्थर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया का सबसे अनोखा चट्टान
  • दो परफेक्ट हिस्सों में बसा है चट्टान
  • सऊदी अरब में मौजूद है चट्टान

Ajab Gajab News: पृथ्वी पर ऐसे अनगिनत रहस्य मौजूद हैं, जिनके बारे में नॉर्मल इंसान तो क्या वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं। हम आपको ऐसे ही एक विशालकाय चट्टान का रहस्य बताने जा रहे हैं। जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इस विशालकाय चट्टान की गुत्थी आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। यह विशालकाय चट्टान सऊदी अरब में मौजूद है। इसे अल नसला की चट्टान (Rock Of Al Nasla) कहा जाता है। आप सोच रहे होंगे कि इस चट्टान में ऐसी क्या विशेषता है?

बहुत ही करीने से कटा मालूम पड़ता है चट्टान

दरअसल, यह विशालकाय चट्टान दो टुकड़ों में बंटा हुआ है और धरती पर ऐसी कोई भी तकनीक आज तक नहीं बनी है। जो इतने विशाल पत्थर को बहुत ही करीने से काटकर अलग कर सके। इस चट्टान के दोनों टुकड़े परफेक्ट कटे हुए हैं। चट्टानों में किसी तरह की कोई दरार नहीं पड़ी है। इस चट्टान को देखकर प्रतीत होता है कि इसे लकड़ी काटने वाली आरा मशीन से काटा गया हो। हालांकि, यह आज तक रहस्य बना हुआ है कि यह चट्टान कब और कैसे दो परफेक्ट हिस्सों में बंटा।

कहीं एलियंस तो नहीं आए चट्टान काटने?

चट्टान को देखकर आपको लगेगा कि इसे कहींं एलियंस ने तो नहीं काटा। इस चट्टान की तस्वीर देखकर आपको भी लगेगा कि यह अनोखा काम सिर्फ एलियंस ही कर सकते हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का दावा है कि चट्टान का इस तरह कटना freeze-thaw weathering की वजह से संभव है। बता दें कि यह अनोखा चट्टान सऊदी अरब के तायमा ओएसिस में मौजूद है। पुरातात्विक खोजों से मालूम चलता है कि तायमा प्राचीन काल में बसा है। इस इलाके में अल नस्ला सबसे अधिक फोटोजेनिक पेट्रोग्लिफ्स है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article