भारत में मंदिरों के बाहर होने वाले छोटे-छोटे काम भी कभी-कभी बड़ी कमाई का जरिया बन जाते हैं। हाल ही में वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीका लगाने के काम से होने वाली कमाई को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है।
प्रेम मंदिर के बाहर 'टीका' लगाने का बिजनेस सुपरहीट
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक युवक मंदिर के बाहर बैठकर आने वाले श्रद्धालुओं को टीका लगाता है। सुनने और देखने में तो यह काम छोटा लगता है, लेकिन उस लड़के की कमाई जानकर लोग हैरान रह गए। युवक के अनुसार, मंदिर में रोज हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में कई लोग टीका लगवाते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार पैसे दे देते हैं। कोई 10-20 रुपये देता है तो कोई 50 या 100 रुपये तक दे जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
मंदिर के बाहर टीका लगाकर दिन में 15 हजार!
युवक का दावा है कि अच्छे दिनों में वह 5 हजार से लेकर 15 हजार रुपए तक कमा लेता है। खासकर वीकेंड और त्योहारों के समय भीड़ ज्यादा होती है, जिससे कमाई और भी बढ़ जाती है। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि युवक सिर्फ एक कटोरी में चंदन लेकर बैठता है और लोगों को टीका लगाता है। कुछ ही घंटों में उसके पास हजारों रुपये जमा हो जाते हैं।
युवक की कमाई ने सबको चौंकाया
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @punitvers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे आसान कमाई का तरीका बता रहे हैं, तो कुछ इसे आस्था का फायदा उठाना कह रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि श्रद्धालु अपनी खुशी से पैसे देते हैं, इसलिए इसमें कुछ गलत नहीं है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
