वायरल न्यूज़

रावण का मैटर हो गया! रामलीला के दौरान राम को छोड़ दूसरे आदमी से भिड़ गए लंकेश, बरसाए दनादन थप्पड़

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया कि रामलीला के दौरान रावण बने शख्स का मैटर नाटकीय युद्ध से असली झगड़े तक कब पहुंच गया, किसी को पता ही नहीं चला।

Image

दूसरे आदमी से भिड़ गए लंकेश (Instagram/@armaa.0987/@akshayrohtak_)

दशहरा के पावन पर्व पर रामलीला का मंचन देशभर में धूमधाम से हुआ। लेकिन इसी रामलीला में एक ऐसी घटना घटी, जिसने रामायण के पाठ को ही बदल डाला। यहां रामायण का पौराणिक युद्ध असली 'महाभारत' में तबदील हो गया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रावण ने थप्पड़ों की बौछार कर दी

वीडियो में देखा जा सकता है कि रामलीला के दौरान रावण बने कलाकार का किसी अन्य व्यक्ति से विवाद हो जाता है। जिसके बाद रावण राम से युद्ध करने के बजाय उस व्यक्ति से भिड़ जाता है और उस पर हमला करते हुए एक के बाद एक दनादन कई थप्पड़ बरसा दिए। रामलीला देखने आए दर्शक इस अनोखे युद्ध का वीडियो अपने कैमरे में कैद करते हुए दिखे। वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि इसे देखते ही देखते लाखों व्यूज भी मिल चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद भी किया है। वीडियो पर लोग मीम्स बनाकर खूब मजे ले रहे हैं।

वीडियो पर लोगों ने खूब लगाए ठहाके

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @akshayrohtak_ और armaa.0987 नाम के अकाउंट्स से शेयर किया गया है। वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स की तो बौछार सी हो गई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "उधर, युद्ध चरम सीमा पर है और इधर ये मनुष्य रावण से अकेले पंगे ले रहा।" दूसरे ने लिखा, "रावण भाई! मेघनाद और कुंभकर्ण को भी बुला लो फिर मिलकर इसकी बजाना।" तीसरे ने लिखा, "रावण के बंदों को कॉल करो, भाई का इधर मैटर हो गया।" चौथे ने लिखा, "रावण तो असली निकला।" पांचवें ने लिखा, "रावण मरा नहीं, अभी जिंदा है, जंगल लड़ रहा है।"

End of Article