वायरल न्यूज़

लगता है काफी थक गए हैं प्रभु! रामलीला में पहुंचने के लिए हनुमान जी ने बुक की राइड, वायरल हुआ इस दशहरे का सबसे क्यूट मोमेंट

दशहरा सिर्फ रावण दहन का त्योहार नहीं, बल्कि अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक है। रामलीला के जरिए हम साल दर साल रामायण की कथाओं को जीवंत करते हैं, लेकिन इस वीडियो ने इसे एक नया और मॉडर्न ट्विस्ट दे दिया।

Image

स्कूटी से रामलीला स्थल की ओर जाते हनुमान जी (X/@swatic12)

नवरात्रि की धूम में डूबे देश में दशहरा का त्योहार आते ही रामलीला का रोमांच चरम पर पहुंच जाता है। हर तरफ भगवान राम, रावण वध और हनुमान जी के पराक्रम की झलकियां दिखाई जाती हैं। लेकिन इस बार का दशहरा सोशल मीडिया यूजर्स के लिए यादगार बन गया। दरअसल, रामलीला में 'हनुमान जी' की भूमिका निभाने वाला एक शख्स रामलीला स्थल पर पहुंचने के लिए बाइक राइड बुक की। जब बाइक राइड आई तब वे उस पर सवार होकर रामलीला स्थल की ओर प्रस्थान किए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक लाखों व्यूज और शेयर्स के साथ इसे दशहरे का सबसे क्यूट मोमेंट बताया जा रहा है।

बाइक राइड का इंतजार करते दिखे हनुमान जी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जो हनुमान जी के लिबास में नजर आ रहा है। वह सब्जी की दुकान के पास खड़े होकर रामलीला स्थल तक पहुंचने के लिए बाइक राइड बुक कर रहा है। थोड़ी देर की इंतजार के बाद बाइक राइड वाला बंदा वहां तुरंत आ जाता है। जिसके बाद हनुमान जी उस बाइक पर बैठकर अपना कोड बताते हैं और फिर उनकी सवारी आगे की ओर प्रस्थान करती है। रामलीला में जाने वाला शख्स हनुमान जी की तरह लाल-नारंगी रंग का पारंपरिक वानर वेश बनाए, सिर पर मुकुट, हाथ में गदा और चेहरे पर भगवा चंदन का तिलक लगाए हुए हैं। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे सच में धरती पर बजरंगबली का अवतार उतर आया हो और इस बदलती दुनिया और तकनीक को पूरी तरह से समझ गया हो।

वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @swatic12 नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां कई लोगों ने इस वीडियो को मजेदार और बहुत ही ज्यादा क्यूट बताया तो वहीं कई अन्य लोगों ने वीडियो पर दिल वाली इमोजी बनाकर अपना प्यार लुटाया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "वैसे प्रभु उड़कर भी पहुंच सकते थे पर दुनिया को अपनी शक्ति दिखाना न चाह रहे हो।" दूसरे ने लिखा, "सारथी Activa को युद्ध क्षेत्र की ओर ले चलो।" तीसरे ने लिखा, "लगता है आसमान में ट्रैफिक ज्यादा था, इसलिए भगवान ने वाहन का प्रयोग किया।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article