वायरल न्यूज़

रात की खामोशी में टाइगर्स की एंट्री, चार बाघ एक साथ करते दिखे सड़क पार, यहां देखें Viral Video

मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसके कोर एरिया में मोबाइल फोन ले जाने पर बैन है। इसके बावजूद हाल ही में पार्क के बाहर सड़क किनारे चार बाघ एक साथ घूमते दिखे, जिन्हें पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

चार बाघ एक साथ करते दिखे सड़क पार, यहां देखें Video (फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

मध्य प्रदेश का फेमस कान्हा नेशनल पार्क में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कोर एरिया में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले के बाद पर्यटकों, गाइडों, जिप्सी चालकों, नेचरलिस्ट और होटल संचालकों में थोड़ी मायूसी जरूर देखने को मिल रही है। इसकी वजह यह है कि पहले लोग अपने मोबाइल कैमरे से कान्हा की खूबसूरत वादियों और वन्यजीवों की यादगार तस्वीरें और वीडियो बना लिया करते थे। खासकर बाघों की शानदार तस्वीरें पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण होती थीं।

हालांकि अब पार्क के अंदर मोबाइल ले जाना मना है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को बाघों का दीदार करने का मौका मिल रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि अब यह नजारा पार्क के बाहर देखने को मिल रहा है। हाल ही में कान्हा पार्क के बाहर खटिया मोचा के बीच सड़क के पास एक बेहद रोमांचक वीडियो सामने आया है। जिसने लोगों को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि देर रात सड़क के पास चार बाघ एक साथ टहलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान एक बाघ सड़क पार करता हुआ बाकी तीन बाघों के पास पहुंचता है। इसके बाद चारों बाघ एक साथ सड़क पार करते नजर आते हैं। यह नजारा इतना रोमांचक था कि वहां मौजूद लोगों ने इसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। यहां देखें वीडियो:

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इन दुर्लभ और रोमांचक तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी है। लोग एक साथ चार बाघों को खुलेआम सड़क के पास घूमते देख हैरान हैं। कई यूजर्स इसे प्रकृति का अनोखा नजारा बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे जंगल के करीब होने का सौभाग्य मान रहे हैं। कुल मिलाकर अगर कहें तो भले ही कान्हा नेशनल पार्क के कोर एरिया में मोबाइल पर रोक लग गई हो, लेकिन जंगल के बाहर दिख रहे ऐसे नजारें वन्यजीव प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं। यही वजह है कि यह वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article