Rajiv Pratap Rudy Pilot: जम्मू से दिल्ली जा रही एक फ्लाइट उस समय खास बन गई, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री और इंडिगो (Indigo pilot viral video) के पायलट राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) ने अपने ही अंदाज में यात्रियों का स्वागत किया। इस फ्लाइट में कई बड़े नेता सफर कर रहे थे, जिनमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) और जितेन्द्र सिंह (Jitendra Singh) भी शामिल थे। उत्तरी रेलवे द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए एक वीडियो (Viral Video) में यह पूरा नजारा देखने को मिला। वीडियो में राजीव प्रताप रूडी विमान के अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए यात्रियों को जानकारी देते हुए नजर आते हैं।
अश्विनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह, संजय जयसवाल और मनोज तिवारी भी रहे मौजूद
लेकिन यह कोई सामान्य घोषणा नहीं थी, बल्कि एक खास पल बन गया जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। रूडी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि आज की फ्लाइट में कुछ खास मेहमान मौजूद हैं। उन्होंने सबसे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का नाम लिया और फिर बताया कि जितेंद्र सिंह भी इस यात्रा का हिस्सा हैं। इसके बाद उन्होंने कई अन्य सांसदों का भी जिक्र किया, जिनमें संजय जयसवाल (Sanjay Jaiswal) और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) शामिल थे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
उन्होंने आगे बताया कि ये सभी नेता एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर थे और अब श्रीनगर से दिल्ली लौट रहे हैं। अपनी बात को खत्म करते हुए रूडी ने कहा कि इन सभी को दिल्ली तक ले जाना उनके लिए गर्व की बात है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई कि एक ही फ्लाइट में इतने बड़े नेता एक साथ यात्रा कर रहे थे। साथ ही, पायलट द्वारा इस तरह से सभी का स्वागत करने के अंदाज को भी लोगों ने खूब पसंद किया। कुल मिलाकर अगर कहें तो यह एक साधारण फ्लाइट यात्रा थी, लेकिन पायलट के इस खास अंदाज ने इसे यादगार बना दिया।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
