सोशल मीडिया पर हर दिन कई मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल (Video Viral) होते हैं। लेकिन इन दिनों पुणे का एक वीडियो (Video) लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में एक युवक ने ऐसी ताकत दिखाई कि लोग उसे देखकर दंग रह गए। कई लोग मजाक में कह रहे हैं कि जिम में की गई मेहनत आखिरकार असली जिंदगी में काम आ ही गई।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
रास्ते में खड़ी थी SUV, युवक ने हाथ से उठाकर किया किनारे
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक SUV सड़क पर इस तरह खड़ी थी कि उसका पिछला हिस्सा बाहर निकला हुआ था। इससे दूसरी गाड़ियों के निकलने में परेशानी हो रही थी। आसपास मौजूद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई तो उस युवक ने जो कुछ भी किया वह देख लोग हारीन रह गए। दरअसल, युवक ने बिना किसी मशीन या दूसरी गाड़ी की मदद लिए SUV के पिछले हिस्से को दोनों हाथों से उठाया और सड़क के किनारे रख दिया। इसके बाद रास्ता साफ हो जाता है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स की बाढ़ लगा दी। एक यूजर ने लिखा, "भाई ने जिम की पूरी फीस वसूल कर ली।" दूसरे ने मजाक में कहा, "अब समझ आया कि लेग डे और डेडलिफ्ट क्यों जरूरी होते हैं।" वहीं कुछ लोगों ने युवक की ताकत की भी तारीफ की। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं और अपने जिम जाने वाले दोस्तों को टैग कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
