वायरल न्यूज़

Viral Video: पूरे 90 मिनट तक मूर्ति बनकर खड़ा रहा यह फुटबॉल फैन, वजह जानकर हर कोई कर रहा सलाम

सोशल मीडिया पर एक फुटबॉल फैन का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह फैन मैच के दौरान पूरे 90 मिनट तक एक ही पोज में मूर्ति बनकर खड़ा रहता है।

Image

मूर्ति बनकर खड़ा शख्स (Instagram/Timesnow_trending)

FIFA अपने चरम पर है। हर रोज मैच के दौरान स्टेडियम में या फिर उसके बाहर अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। इस वर्ल्ड कप में ना सिर्फ खिलाड़ियों का बल्कि दर्शकों का भी एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में कई बार स्टेडियम में मौजूद फैंस अपने अनोखे अंदाज से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं और इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट होता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक फुटबॉल फैन मैच के दौरान पूरे 90 मिनट तक मूर्ति बनकर खड़ा रहा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

मैच के दौरान 90 मिनट तक मूर्ति बनकर खड़ा रहा शख्स

वायरल हो रहे इस फैन का नाम मिशेल नकुका मबोलाडिंगा (Michel Nkuka Mboladinga) है। हालांकि फुटबॉल प्रेमी उन्हें "लुमुंबा विया" के नाम से जानते हैं। वह कांगो (DR Congo) के रहने वाले हैं और अपने देश के सबसे जाने-माने फुटबॉल फैन हैं। मिशेल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह पूरे मैच के दौरान बिल्कुल मूर्ति की तरह खड़े रहते हैं। मैच चाहे 90 मिनट का हो या उससे ज्यादा, वह अपनी जगह से हिलते तक नहीं। इसी वजह से लोग उन्हें "लिविंग स्टैच्यू" कहते हैं।

90 मिनट तक एक ही पोज में खड़े रहने के पीछे छिपी है बड़ी कहानी

इस वीडियो (Video) में भी वे अपना दाहिना हाथ पूरे समय ऊपर उठाए रहते हैं और उनके चेहरे पर भी कोई भाव देखने को नहीं मिलता। पूरे मैच में 90 मिनट तक वे एक ही जगह पर एक ही पोज में मूर्ति बनकर खड़े रहते हैं। बताया जा रहा है कि उनका यह खास अंदाज किसी स्टंट के लिए नहीं, बल्कि अपने देश के महान नेता पैट्रिस लुमुंबा को श्रद्धांजलि देने के लिए था। पैट्रिस लुमुंबा स्वतंत्र कांगो के पहले प्रधानमंत्री थे। उनकी राजधानी किंशासा में लगी प्रतिमा भी इसी मुद्रा में खड़ी है इसिलिए मिशेल उसी प्रतिमा से प्रेरित होकर स्टेडियम में यह पोज देकर खड़े रहते हैं। फिलहाल मिशेल सोशल मीडिया पर स्टार बन चुके हैं। वर्ल्ड कप के दौरान हजारों लोगों ने उनकी तस्वीरें और वीडियो अपने कैमरे में कैद की। इंटरनेट पर लोग उनकी देशभक्ति और अनुशासन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article